Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

भाई को नशा से करने से जो बहन रोकती थी, भाई ने उस बहन की सीने में एक – एक करके 4 गोलियां मारकर कर दी हत्या -अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जिस बहन के हाथों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाता था, उसी बहन के सीने में 4 गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी. बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने भाई को नशे की लत से दूर करना चाहती थी. इसलिए वह उसे रोकती थी. लेकिन नशे की लत में कलयुगी भाई को बहन का टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी बहन के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। यह मामला है ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बिसरख के रोजा जलालपुर गांव का है. हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी भाई को एक सूचना पर इटैहरा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर, हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त खडा सूरज रस्तोगी को पुलिस ने अपनी बहन रूचि की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है एडीसीपी इलामारन ने बताया कि रूचि रोजा जलालपुर गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। इसी मकान में रूचि का अविवाहित भाई सूरज रस्तोगी भी अपने परिवार के साथ रह रहा था। आरोपी इनवर्टर आदि की मरम्मत का काम करता था। आरोपी सूरज नशा करने और शराब पीने का आदी हो गया था। आरोपी रोजाना नशे में धुत हालत में घर पहुंचता था। उसकी बहन नशा और शराब का विरोध करती थी। एडीसीपी ने बताया कि शुक्रवार रात भी सूरज नशे में धुत होकर घर लौटा तो रूचि ने फिर उसे शराब पीने पर टोका। इस पर आरोपी भड़क गया और उसने तमंचे से एक के बाद एक चार गोलियां अपनी बहन रूचि के सीने में मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया. घायल रूचि को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।  कोतवाली बिसरख पुलिस सूरज रस्तोगी को को इटहरा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस के साथ दो मैगजीन बरामद की है।  आरोपी अलग-अलग तरह का नशा करता है। पुलिस पूछताछ में वह ये भी नहीं बता पाया कि शुक्रवार को उसने किस-किस पदार्थ का नशा किया था। आरोपी को बहन की हत्या का भी अफसोस नहीं है।

Related posts

दुकान मालिक सहित दो लोगों को गोली मार कर 8 बदमाशों ने 8000 रूपए लूटे, 3 पिस्तौल सहित सभी आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

सोमवार की रात राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौक़ीन की ताबड़तोड़ गोलियां मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -फरार

Ajit Sinha

34 वे सूरजकुंड इंटरनेशनल मेले में चोरी करने वाली एक महिला को सूरजकुंड थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान बरामद।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x