Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

इन्तकाल मंजूरी के बदले 5,000 रुपये रिश्वत लेते हल्का पटवारी अजय रंगे हाथ पकड़ा गया।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने हल्का पटवारी समेपुर अजय (उम्र 37 वर्ष) को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए हेरिटेज क्लब, सोनीपत से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ने दो प्लॉटों के इन्तकाल दर्ज व मंजूर करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते ही काबू कर लिया।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 07 दिनांक 03.03.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है। निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

सगाई तोड़ने से नाराज लड़के ने आज दिन दहाड़े 19 वर्षीय लड़की की सरेराह पेट में चाकू घोपकर हत्या कर दी – अरेस्ट।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्थानीय निकायों की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक।

Ajit Sinha

स्कूलों में आवंटित टैब बने खिलौना, ना सिम और ना इंटरनेट दे पाई सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x