Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सड़कों पर धूम स्टाइल स्नैचिंग करने वाले मिच्चू और जुल्फाम गिरफ्तार, लग्जरी बाइक, 23 मोबाइल और तमंचा बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना 113 पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीमों की मदद से शातिर स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस दो शातिर ऐसे स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जो केटीएम  ड्यूक और एक पल्सर लग्जरी बाइक का इस्तेमाल कर मोबाइल स्नैचिंग के लिए करते थे, जैसी पलक झपकते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे। इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।पुलिस की गिरफ्त में खडे इरशाद उर्फ मिच्चू और गुलफाम को को सेक्टर-123 से गिरफ्तार किया गया है। नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से नोएडा और एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय था और अपराध को अंजाम देने के लिए लग्जरी बाइक का इस्तेमाल करता था. आरोपित  KTM ड्यूक और एक पल्सर,  लग्जरी बाइक की तेज रफ्तार का इस्तेमाल इस्तेमाल कर मॉल, मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे।

 पुलिस ने इनके कब्जे से 23 मोबाइल फोन और अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। यह गिरोह महंगे ‘हाई-एंड’ मोबाइल छीनकर उनके पार्ट्स निकाल लेते थे और उन्हें दिल्ली के पालिका बाजार जैसे स्थानों पर औने-पौने दामों या डिमांड पर बेच दिया करते थे। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का रिकॉर्ड मिला है। दोनों आरोपियों  पर पहले से ही आधा दर्जन के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरोह केवल नोएडा ही नहीं,बल्कि दिल्ली-एनसीआर, बुलंदशहर , गाजियाबाद और मेरठ जैसे जनपदों में सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और अन्य जनपदों में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है।

Related posts

ट्रक से तस्करी कर ले जाई जा रही एक करोड की, 560 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक अरेस्ट- वीडियो देखें

Ajit Sinha

बेकाबू BMW ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, ड्राइवर अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रतिमा के अनावरण के बाद, शिलापट्ट पर दर्ज सीएम, राज्यसभा सांसद, विधायक के नाम पर काला पेंट लगाने पर केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x