Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पूरी सैलरी मांगने पर आरएमसी प्लांट के कर्मचारियों ने अपने ही मजदूर की पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या, के एक आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पूरी सैलरी मांगने पर आर. एम. सी प्लांट के स्टाफों अपने ही एक मजदूर एक लाठी -डंडों से पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच, फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है , जिसका नाम रविंद्र निवासी जिला बुलंदशहर
फरीदाबाद हैं। इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किए जा चुके है। मरने वाले मजदूर का नाम बैचेन सिंह है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अमित कुमार निवासी छापड़ा,बिहार हाल मिर्जापुर, जिला फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका मामा बेचैन सिंह (मृतक) आर.एम.सी प्लांट मिर्जापुर प्लांट पर काम करता था। जब उसके मामा ने प्लांट मालिक से बकाया सैलरी देने को कहा तो पूरी सैलरी नहीं दी, जिस पर उसके मामा की प्लांट मालिक के साथ कहासुनी हो गई। जिन्होंने लाठी डंडों से उसके मामा के साथ मारपीट की जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा डीएलएफ, फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए रविन्द्र (40) निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रविन्द्र आर.एम.सी प्लांट मिर्जापुर में ड्राइवर का काम करता था। जिसने अपने मालिक रमेश तिवारी व ज्ञानी के कहने पर बेचैन सिंह के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी। रमेश तिवारी व ज्ञानी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

32 नए शामिल किए गए पीसीआर एमपीवी का ध्वजारोहण समारोह।

Ajit Sinha

कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने लोगों को खीर प्रसाद वितरित करते वक़्त लोगों को दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के इस हाई-टैक प्रोजैक्ट के तहत करीब 94 करोड रूपए की 630 नई इनोवा गाडियां खरीदी जा रही है-विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x