Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बिसरख पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी के वाहन बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़े दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर चोरी के कुल 11 वाहन बरामद किए हैं। बरामद सभी वाहन नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए थे। इन चोरी के संबंध में संबंधित थानों में पहले से ही मुकदमा दर्ज है.
विनय उर्फ छोटा राजा, विपिन उर्फ कलुआ, सुमित उर्फ नेपाली को थाना बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान  सुपरकास्ट के पास कच्ची सड़क के पास से गिरफ्तार किया है. एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि बिसरख पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, तीनो संदिग्धों की जांच की गई तो उनके पास जो वाहन मिले, वे चोरी के मिले। आरोपित से पूछताछ के दौरान, इन तीनों आरोपितों  ने और भी दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 11 वाहन बरामद किए  जिसमें 9 मोटरसाइकिलें 2 स्कूटी है.  
 
एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों  ने बताया कि वे मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाते थे। वे ऐसी बाइकों को देखते थे जो नो पार्किंग में खड़ी होती थीं। चोरी करने के लिए वे मास्टर की का इस्तेमाल करते थे। दोपहिया वाहनों को  चोरी करने के बाद, आस-पास के देहात क्षेत्रों में आने-पौने दामों में बेच दिया करते थे। गिरफ्तार किए गए तीनों मुस्लिमों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उन पर चोरी के कई मामले दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Related posts

वीजा के नाम पर ठगी करने वाले तीनों आरोपी जेल में, पुलिस ने 3 लाख बरामद किए

Ajit Sinha

₹5 हजार की रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य विभाग का क्लर्क विजिलेंस के हत्थे चढ़ा।

Ajit Sinha

संजय कॉलोनी में मकान पर कब्ज़ा करने के मामले में आदित्य उर्फ़ कातिया सहित 3 भाइयों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x