Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को गरीब के दुख-दर्द की समझ नहीं : पंडित मोहन लाल बड़ौली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को सोनीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती समारोह में शामिल होंगे और हरियाणा को कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को गरीब व्यक्ति के दुख, दर्द की कोई समझ नहीं है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार कटारिया भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के हरियाणा आगमन के दृष्टिगत तैयारियां चल रही है। संगठनात्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य और दिव्य स्वागत होगा। फरीदाबाद में हुई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के बारे में पूछे गए सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि शाह ने सोमवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बैठक में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन क्षेत्रों में गंभीरता से काम कर रही है।

बड़ौली ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहाना बनाने में माहिर है। मुद्दा विहीन कांग्रेस पार्टी वोट चोरी का बहाना लेकर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को धरातल की जानकारी नहीं है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी देखी है, प्रधानमंत्री मोदी गरीब जनता का दुख-दर्द समझते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अंत्योदय की भावना से हर वर्ग का ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में आज हरियाणा विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नायब सैनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंच रहा है। एक अन्य सवाल पर बड़ौली ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हुई जीत प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास और भरोसे की जीत है। बिहार की जनता ने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोगों को नकारा है और राष्ट्रवाद पर अपना मत दिया है।

Related posts

हरियाणा: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से शिष्टाचार मुलाकात की।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने दो हथियार सप्लायरों को 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन सहित किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

यह पर्व प्रेम, त्याग और सुरक्षा की भावना का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x