Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने सड़क हादसे में मारे गए मृतक प्रदीप यादव की पत्नी ममता यादव को 30 लाख रूपए चेक भेंट की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आज सेक्टर -21 सी अपने कार्यालय में मृतक पुलिस कर्मी प्रदीप की पत्नी ममता यादव को 30 लाख रूपए के चेक भेंट की । पुलिस कर्मी प्रदीप यादव की बीते 14 अगस्त -2017 को रिवासा गाँव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक प्रदीप यादव रेवाड़ी के ढोकिया गाँव का रहने वाला था।

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने मृतक प्रदीप यादव की पत्नी श्रीमती ममता यादव व उसके परिजनों को  कहा कि पुलिस कर्मी प्रदीप यादव की विभाग व परिवार में सदा कमी महसूस की जाएगी जिस की भरपाई कोई नहीं कर सकता पर दिए गए इस राशि से उसके परिजनों को जरूर मदद मिलेगी। उनका कहना हैं कि बीते 14 अगस्त 2017 को किसी सरकारी काम से महेंद्रगढ़ जा रहा था जिसकी रास्ते में रिवासा गांव के समीप एक पिकअप गाडी ने उसे टककर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी।उनका कहना हैं कि मृतक प्रदीप यादव के परिवार की सहायता के लिए पुलिस विभाग हमेशा तैयार रहेगा और साथ ही निरीक्षक विनोद कुमार को निर्देश दिए की इस परिवार के संपर्क में रहे और उन्हें  इस परिवार के बारे समय -समय पर जानकारी देते रहे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग, सनसनीखेज खुलासा: सुरक्षा गार्ड निकला सीरियल किलर, 4 लड़कियों सहित 6 लोगों का कर चूका हैं कत्ल

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद: आज चंदावली में तोड़फोड़ के दौरान डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा पर चला थप्पड़, पथराव -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: यूनिवर्सल अस्पताल ने मरीज उमर का पैर कटने से बचाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x