Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओएसडी डा. राज नेहरू को लगाया गया जिला फरीदाबाद का फीडबैक और आउटरीच समन्वयक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से लाभार्थियों तक पहुंचने और योजनाओं के कार्यान्वयन का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को फीडबैक और आउटरीच समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद, पलवल और नूंह के लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी डा. राज नेहरू को फीडबैक और आउटरीच समन्वयक लगाया गया है।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के नागरिकों के हित के लिए विशेष रूप से समाज के अंत्योदय वर्ग के लिए अनेक प्रकार की अंत्योदय योजनाएं लागू की हुई हैं। इन योजनाओं के कार्यान्वयन, वास्तव में प्राप्त हो रहे लाभों और लोगों के जीवन में होने वाले बदलावों का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को फीडबैक और आउटरीच समन्वयक के रूप में तैनात किया गया है। फीडबैक और आउटरीच समन्वयक क्षेत्र का दौरा करते हुए लाभार्थियों तक पहुंचेंगे और सरकार की ओर से लागू की गई अंत्योदय योजनाओं के कार्यान्वयन का आकलन करेंगे।

Related posts

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद जिला में कल के मुकाबले कोरोना पॉजिटिव में कोई बढ़ौतरी नहीं, होम आइसोलेशन में जरूर हुई हैं इजाफा: डा. राम भगत

Ajit Sinha

एसीबी के इंस्पेक्टर सोमेश तथा डीएसपी के रीडर ईएचसी अशोक को ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड -फरीदाबाद रोड स्थित अनखीर चौक तक भीषण जाम, डीसी की गाड़ी सहित हजारों गाड़ियां भीषण जाम फंसी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x