Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तेज रफ़्तार रेंज रोवर डिफेंडर कार ने चार कार समेत एक बाइक को ठोका, कार चालक को लिया हिरासत में।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सडको पर ढाई करोड़ की कार की तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, तेज रफ्तार रेंज रोवर डिफेंडर कार ने 4 कार समेत 1 बाइक को टक्कर मार दी, गनीमत इस एक्सीडेंट में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। नोएडा के थाना सेक्टर-135 क्षेत्र स्थित सेक्टर- 129 गुलशन मॉल के पास एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया।

पुलिस मुताबिक नोएडा के सेक्टर-100 में रहने वाला सुनील पुत्र कर्म सिंह कार चला रहा था। वो गुलशन तिराहे के पास से काट ले रहा था। इस दौरान कार बेकाबू हो गई। सामने से स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गई। कार की टक्कर से कार सवार लोगों को हल्की चोट लगी। इसके बाद एक के बाद एक तीन और गाड़ियों से टक्कर हो गई। वहीं, पास से जा रही बाइक भी इसकी चपेट में आ गई।बाइक सवार और डिजायर सवार चालक को हल्की चोट लगी है। जिनका प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं, डिफेंडर कार चालक को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान यातायात कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे किया और यातायात को क्लियर किया।

Related posts

जब चैंपियन चैंपियन को चुनते हैं: फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा 2026 की शुरुआत के लिए STAGE के ब्रांड एंबेसडर बने।

Ajit Sinha

थाना साइबर क्राइम पूर्व की टीम ने आज फर्जी सिम उपलब्ध कराने के मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली से अपहरण कर मांगी थी 50 लाख की फिरौती: व्यापारी और उसके साथी का अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x