Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

धर्मकांटा पर कार्य करने वाले एक युवा कर्मचारी की चाकू मार कर दी हत्या, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बीती रात मुजेसर थाने क्षेत्र में एक धर्मकांटा पर कार्य करने वाले एक युवा कर्मचारी की दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार हत्या कर दी। इस हत्या से नाराज उसके परिजनों ने सड़क जाम कर दिया.बाद में पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर जाम को खुलवा दिया और कर्मचारी के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शव कक्ष में रखवा दिया। जहां पर पुलिस पोस्टमार्टम करने के लिए कागजात तैयार कर रहीं हैं। पुलिस की माने तो इस प्रकरण में दो अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी हैं।

पुलिस के मुताबिक सोमवीर ,उम्र करीब 22 साल निवासी फिरोजाबाद ,उत्तरप्रदेश जोकि व्हर्लफुल चौक के समीप एक धर्मकांटा पर बतौर एक कर्मचारी के पद पर कार्य करता था। रात को सोमवीर अपने धर्मकांटा के साथ में बने एक कमरे के  अंदर बैठ कर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान दो अज्ञात शख्स आए और उसके दरवाजे को धक्का देकर तोड़ दिया। इनमें से एक शख्स ने उसे  चाकू मार कर मौके से फरार हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



बताया गया हैं कि जब उसके परिजनों को इस घटना की सूचना आज सुबह मिली तो वह लोग गुस्से से आग बबुला हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम  खोल दिया। इस प्रकरण में मुजेसर थाना पुलिस ने दो  अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।     
   

Related posts

पेट्रोल पंप से 28 हजार की लूट करने के तीन आरोपी 48 घंटों में चढ़े पुलिस के हत्थे

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम: एसीपी सुधीर तनेजा सहित कुल 14 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोक आस्था का महापर्व छठ, जिसे रामायण और महाभारत काल से ही मनाने की परंपरा रही है-राजेश भाटिया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!