Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर  ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपितों  को गोवा से किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर जॉब लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में दो आरोपितों को गोवा से एनआईटी थाना साइबर क्राइम की टीम ने आज गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों के नाम वंश शर्मा निवासी  ब्रिज विहार, जगतपुरा, जयपुर व दिव्यांशु कुमार निवासी  सूरजपुर बाजार, जयपुर राजस्थान है। इस संबंध में एक मुकदमा पहले से ही दर्ज है , और इसी मुकदमे में उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी-3, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी  में दी शिकायत में आरोप लगाया कि दिनांक 4 मार्च 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक विज्ञापन देखा, जिस पर दिए गए लिंक पर उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए अप्लाई किया। जिसके बाद उसके पास कॉल आया और रजिस्ट्रेशन के लिए 499 रुपए मांगे और फिर उन्होंने उसे जॉब का लालच देकर झांसे में ले लिया और उससे कुल 80,201/-रुपए ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए वंश शर्मा निवासी  ब्रिज विहार, जगतपुरा, जयपुर व दिव्यांशु कुमार निवासी  सूरजपुर बाजार, जयपुर राजस्थान को गोवा से किया गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित  इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एड डालते थे। जिसके बाद जो इनकी एड देखकर जॉब के लिए अप्लाई करता तो ये उनके पास कॉल करके जॉब का झांसा देकर और बातों में फसा कर उससे पैसे ऐंठ लेते थे। दोनों आरोपित  12th पास है। मामले में पहले दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।आरोपित को न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद: 10 साल से अधिक समय पहले जारी किए गए आधार डेटाबेस नवीन तम दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं : भावना गर्ग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए के ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 महिला सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 6 महिला सहित 30 लोग अरेस्ट, 17,50,000/- नगद, 1 मर्सिडीज कार, 101 कम्प्यूटर बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x