Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

युवक को 4 देसी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपित को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपित से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 1 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपित को काबू कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपित के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सांसदों को पीएम ने हर संभव मदद का दिया भरोसा।  

Ajit Sinha

मनीष सिसोदिया बेहद कट्टर ईमानदार व देशभक्त आदमी हैं, उन पर लगा केस बिल्कुल झूठा है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

मामूली विवाद पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जमकर बेरहमी से पिटाई, घटना का विडियो सोशल पर वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x