Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय फरीदाबाद मनोरंजन

34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेले के मुख्य चौपाल पर सुभाष घोष ने फ्यूजन संगीत से पर्यटकों का मन मोहा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:34वं अन्तराष्टीय  सूरजकुंड मेले की मुख्य चौपाल पर देसी व विदेशी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति के बाद शाम को देश के जाने माने शास्त्रीय संगीत कलाकार सुभाष घोष व शिव समीर ने क्लासिकल फ्यूजन नव स्वर रागनी प्रस्तुत कर समां बांधा। भारतीय व पश्चिमी संगीत के अनोखे संगम से पर्यटकों का दिल जीता। इस मधुर संध्या का आगाज मेला प्रबंध में अलग अलग गतिविधियों के प्रभारी व पर्यटन निगम के अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।



सूरजकुंड मेले में दिनभर मुख्य व छोटी चौपाल पर देसी व विदेशी कलाकारों ने अपनी परपंरागत सभ्यता व संगीत शैली का प्रदर्शन कर पर्यटकों का दिल जीता और विभिन्न स्कूल व कॉलेज के छात्रों ने नाटकों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया और कुरीतियों को मिटाने का संदेश भी दिया। चौपाल में मौजूद पर्यटक दिनेश, रोहित, राजेश, किरण, मोहिनी, कृष्ण व रोजी ने बताया कि वे सूरजकुंड मेले का हमेशा याद रखेंगे। मेले देश तथा विदेशों की परपंराओं से रूबरू होने का मौका मिला। इससे पहले हमने इतने बड़े कलाकारों की लाइव प्रफोमेंस नहीं देखी थी। इन्होंने कहा कि आज लाइव कार्यक्रम देखने का उनका सपना साकार हुआ और अगले साल मेले में जरूर आएंगे।  

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव मोहब्ताबाद व पाली में औद्योगिक 7 अवैध निर्माणों को तोडा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भव्य श्री रामलीला मंचन की तैयारी अंतिम चरण में, राम भक्तों को 9 राज्यों की संस्कृति एवं व्यंजनों के स्वाद ले सकेंगे .

Ajit Sinha

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर विभिन्न 5 मामलों में अधिकारियों पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!