Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जूते की दुकान पर एक साथ काम करने वाले एक साथी की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आज गुरुवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जूते चप्पल की दुकान पर काम करने वाले एक सेल्समैन की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम प्रशांत निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट- 2 फरीदाबाद है , और मरने वाले का नाम केवल किशन भाटिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमन्त भाटिया निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पिता केवल किशन भाटिया टाउन नंबर 1 में जूते चप्पल की दुकान पर काम करता था, उसके पिता के साथ दुकान में ही काम करने वाले प्रशांत ने झगड़ा किया था। जिसमे लगी चोटों के कारण उसके पिता की मृत्यु हो गई। जिस संबंध में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने प्रशांत निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित व मृतक एक ही दुकान में सेल्समेन का काम करते है उस का केवल किशन भाटिया से किसी बात को लेकर झगडा हो गया। जिसमे प्रशांत के हमले से केवल किशन भाटिया की मृत्यु हो गई। आरोपित  को  न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

आईएसबीटी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से बच्चे के अपहरण व लाखों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कुल 10 लोग अरेस्ट, 6 बच्चे बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने विधानसभा में उठाए यमुना व क्षेत्र के मुद्दे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उद्योगमंत्री ने आज मंत्री पद का घोंस दिखाकर, टोल बूथ के सभी लेनों को कराया टोल फ्री,खड़े होकर गाड़ियों को निकला, नुक्सान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x