Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के तीन इंस्पेक्टरों सहित 6 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी गई विदाई पार्टी।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 6 सदस्यों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई पार्टी पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर- 21C में आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर कमरुद्दीन, जलालुद्दीन, योगेन्द्र,सब इंस्पेक्टर हसन ईक्बाल, मुख्य सिपाही विजय सिंह व कुक राम दुलारे की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपना सारा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना विशेष योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए इनका धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और यदि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगा। सहायक पुलिस आयुक्त ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।

Related posts

फरीदाबाद: थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिये सरकार रहेगी हर प्रकार से मददगार – सीमा त्रिखा

Ajit Sinha

शराब ठेके के मालिक और उसके भाई के साथ मारपीट, स्कॉर्पियों सहित अपहरण, लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

असली नौकरी के लिए फर्जी डिग्री और डिप्लोमा बेचने बनाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x