Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : चौ. सत्यपाल सिंह बिधूड़ी का लगभग 75 साल की उम्र में निधन, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी तिलक बिधूड़ी के चाचा थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : संयुक्त पंजाब के सचिव, जाने-माने समाजसेवी एवं गुर्जर बिरादरी के मौजिज चौ. सत्यपाल सिंह बिधूड़ी का लगभग 75 की उम्र में आज निधन हो गया। वे पिछले सप्ताह अचानक अस्वस्थ होने के कारण सैक्टर-8 के सर्वोदय अस्पताल की आईसीयू में दाखिल थे। उनका अंतिम संस्कार उनके ग्राम अनखीर के मोक्ष धाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हरियाणा के पूर्व मंत्री चौ. करतार सिंह भड़ाना, पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भड़ाना, पार्षद दीपक चौधरी, पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला, जिला रैडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य दर्शन भाटिया, गुरूद्वारा इन्द्रखेल के प्रधान गुलशन भाटिया, पूर्व मेयर अतर सिंह सहित भारी संख्या में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। स्व. सत्यपाल बिधूड़ी पांच भाईयों में सबसे छोटे थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। जिनमें धर्मपत्नी चन्द्रवती, दो पुत्र देवराज व धर्मराज तथा चार पुत्रियां शामिल है। सभी छह भाई-बहन विवाहित है। स्व. सत्यपाल बिधूड़ी फरीदाबाद के जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी तिलक बिधूड़ी के चाचा थे। उनके निधन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, सीपीएस श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक ललित नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक नगेन्द्र भड़ाना, राजेश नागर, मेयर सुमनबाला सहित पत्रकारों, शिक्षाविदें ने शोक संवेदनाएं प्रकट की है।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने चार वार्डों का किया निरिक्षण, ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

हरियाणा: प्रदेश में करवाए गए दूसरे चरण के सीरो सर्वे में 14.8 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज पाई गई-अनिल विज

Ajit Sinha

ट्रेनिंग पास करके आए 372 नए सिपाहियों को फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन तथा ट्रैफिक पुलिस में किया तैनात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x