अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: छात्रों को देश-विदेश के नामी कॉलेजों में दाखिले का हसीन सपना दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाले आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। सेक्टर-113 थाने पुलिस ने राहुल कुमार व अनुपम कुमार, दयानंद पांडेय, सचिन सिंह, विदुषी लोहिया और निकिता उपाध्याय को सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया है। ये गिरोह 500 से ज्यादा विद्यार्थियों से करोड़ों की ठगी कर चुका है. आरोपियों की निशानदेही पर 5.06 करोड़ के 61 चेक, 3.90 लाख नकद, कार, दो लैपटॉप, 16 मोबाइल और पांच डायरी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।

पुलिस की गिरफ्त मे खड़ा गिरोह के सरगना राहुल, जो अनुपम और सोनू मिलकर गिरोह चलाता था, दयानंद पांडेय, सचिन सिंह, विदुषी लोहिया और निकिता उपाध्याय ठगी में अहम भूमिका निभाते थे, सोनू फरार है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने सेक्टर-62 स्थित एक टावर में छापा मारा। मौके पर कार्यालय में मौजूद लोग छात्र-छात्राओं को देश-विदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में दाखिला दिलाने की बात कह रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से दाखिला कराने के नाम पर संपर्क करते थे। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी दाखिले कराने के नाम पर छह से दस लाख रुपये वसूलते थे। इनके निशाने पर मुख्यत: वैसे लोग होते थे जो अपने बच्चों को हर हाल में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराना चाहते थे। आरोपी उन छात्रों से भी संपर्क करते थे जिन्हें मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में रैंकिंग कम होने की वजह से दाखिला नहीं मिल पाया था। जांच में पता चला है कि आरोपी बात करते समय अपना नाम बदल लिया करते थे और छात्रों को बहला फुसलाकर ठग लिया करते थे। पकडे गये सारे आरोपी ग्रेजुएट है पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राहुल और अनुपम गिरोह के अन्य आरोपियों को 40 से 50 हजार प्रतिमाह सैलरी देते थे। इसके अलावा ठगी की रकम में भी कमीशन दिया जाता था। जो जितना अच्छा क्लाइंट लेकर आता था उसे उसी हिसाब से पैसा भी दिया जाता था। आरोपियों के पास से पांच डायरियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक इन सभी डायरियों में पीड़ितों के नाम दर्ज हैं। वहीं कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन्हें आरोपी निशाना बनाने वाले थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

