Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपित पुणे से अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपित को महिला थाना सेंट्रल की टीम ने पुणे से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम तुशांत है जो ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसे मई 2023 में महिला थाना सेंट्रल में कानून की उचित धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में अरेस्ट किया गया हैं। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मई 2023 में महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने अपने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और वह नौकरी की तलाश में 2019 में फरीदाबाद आई थी। वह किराए पर कमरा लेकर रहने लगी जहां पर आरोपित उसके पड़ोस में रहता था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित उससे बातचीत करने की कोशिश करने लगा परंतु उसने मना कर दिया तो आरोपित लड़की से बातचीत करने के लिए उसके पीछे पीछे आने लगा और बहला-फुसलाकर उससे बातचीत करने के लिए राजी कर लिया। उनका कहना हैं कि धीरे-धीरे बातचीत करते करते आरोपित ने लड़की के साथ नजदीकियां बढ़ा ली। इसके पश्चात आरोपित ने पीड़ित लड़की से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है शादी का झांसा देकर आरोपित  ने लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके कुछ समय पश्चात लड़की ने जब उसे शादी के लिए कहा तो आरोपित ने कहा कि एक बार उसकी नौकरी लग जाए तो वह अपने घरवालों के साथ शादी की बात करेगा। इसके पश्चात सितंबर 2022 में आरोपित  नोएडा में नौकरी लगने की बात कहकर फरीदाबाद से नोएडा चला गया। पीड़िता ने आरोपित को फिर से शादी करने के लिए कहा तो आरोपित  ने कहा कि अब उसकी नौकरी लग गई है और वह मार्च 2023 में मंदिर में शादी करेंगे। यह बात कहकर आरोपित  ने शॉपिंग का बहाना बनाकर पीड़िता को ₹40000 लेकर नोएडा बुलाया। आरोपित ने पीड़िता से पैसे ले लिए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब पीड़िता ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपित  ने मना कर दिया और उसे धमकी देने लगा कि यहां से चली जा और कभी वापस मत आना, नहीं तो उसके फोन में उसकी  जो अश्लील फोटो है वह वायरल कर देगा जिससे उसकी सारे समाज में बदनामी होगी। इसके पश्चात पीड़िता वापिस आ गई और उसने आरोपित  को कई बार फोन किया परंतु उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। थाने में पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित  की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित  के पुणे में होने का पता लगाया। आरोपित  की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम पुणे पहुंची जहां से आरोपित को काबू करके अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर फरीदाबाद लाया गया। पुलिस रिमांड पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  लड़की के साथ शादी नहीं करना चाहता था परंतु उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसने उसे शादी का झांसा दिया था। आरोपित ने कहा कि लड़की द्वारा दिए गए ₹40000 उसने खर्च कर दिए। आरोपित का मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है और पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

इस नटवरलाल ने बना डाला अवैध दूतावास, और ऐसे देशों का बन बैठा राजदूत, जिनका अस्तित्व ही दुनिया में नहीं है-वीडियो देखें

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा में पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा का आमंत्रण — 22 टूरिस्ट कॉम्प्लेक्सों में 28 फरवरी से ‘रंगोत्सव 2026’ 

Ajit Sinha

लूट हुई 50 लाख रुपए की, शिकायत दर्ज कराई 5 लाख रुपए चोरी होने की, ये खुलासा 6 लुटेरें के पकड़े जाने के बाद हुआ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x