Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक

नोएडा से पंखुड़ी पाठक, दादरी विधानसभा से दीपक भाटी चोटीवाला और जेवर विधानसभा से मनोज चौधरी उम्मीदवार घोषित

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। यह 125 उम्मीदवारों की सूची है जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं है. गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा के लिए जिन नामों की घोषणा की गई उसके अनुसार समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं पंखुड़ी पाठक को नोएडा से विधानसभा, दादरी विधानसभा से कांग्रेस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला और जेवर विधानसभा से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। वह यहां पर वर्तमान विधायक पंकज सिंह को करारी टक्कर देंगी। प्रियंका गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट मिला है। दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति से सक्रिय पंखुड़ी कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी भी रह चुकी हैं। पंखुड़ी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में छात्र राजनीति से की। यहां पर बतौर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई से चुनाव लड़ा था। पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव भी समाजवादी से कांग्रेस पार्टी आएं हैं। दोनों ने दिसंबर 2019 में शादी की थी। पंखुड़ी पाठक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट हैं। इंटरनेट मीडिया के साथ जमीनी राजनीति में भी बहुत सक्रिय हैं।

पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव पिछले काफी समय से नोएडा शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में सक्रिय हैं। वह लगातार विभिन्न इलाकों का दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। कांग्रेस ने दादरी और जेवर विधानसभा सीट पर अपने जमीनी नेताओं पर ही भरोसा जताया है और दादरी विधानसभा से कांग्रेस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला और जेवर विधानसभा से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है यहाँ जातिगत फैक्टर का भी ध्यान रखा है। दोनों ही प्रत्याशी गुर्जर जाति के हैं। दीपक बिसरख गांव के रहने वाले दीपक चोटीवाला लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और कांग्रेस में वह कई अहम पदों पर रह चुके हैं। दादरी विधानसभा में पिछले कई वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। जून 2021 में उनके द्वारा ही दादरी विधानसभा में गंगाजल संकल्प यात्रा शुरू की गई थी।

इस दौरान उन्होंने पूरी दादरी विधानसभा में घर-घर जाकर लोगों को गंगाजल बांटा था और एक संकल्प पत्र भी लोगों को दिया था कि अगर वह यहां से विधायक बनेंगे तो उनकी प्राथमिकता क्या रहेगी।तुगलपुर के रहने वाले मनोज चौधरी को जेवर विधानसभा से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। मनोज चौधरी भी गुर्जर जाति से ही आते हैं। वो कॉलेज राजनीति से एनएसयूआई, कांग्रेस मोर्चा से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्हें गौतम बुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जेवर विधानसभा में किसानों और अन्य सभी मुद्दों पर लोगों के साथ सदैव दिखे हैं। इस दौरान उनके द्वारा कई मुद्दों पर किसानों के साथ संघर्ष भी किया गया है।

Related posts

एकतरफा प्यार में दीवाना हुए युवक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,युवती की हालत गंभीर, हमलावर गिरफ्तार  

Ajit Sinha

चलती कार में लगी आग, युवक और युवती ने किसी तरह जलती कार से कूद कर अपनी बचाई जान, झुलसे, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज चुनाव प्रबंधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है-जानने के लिए लिस्ट पढ़ें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x