Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अमेजॉन के माल को लेकर जा रहे छोटा हाथी टेंपो को लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, 3 को लगी गोली।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: अमेजॉन वेयरहाउस सूरजपुर से छोटा हाथी टेंपो में डिलीवरी के लिए माल को लेकर जा रहे ड्राइवर को लूटने वाले बाइक सवार तीन बदमाशों को थाना सूरजपुर और ईकोटेक थर्ड की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इन बदमाशों से लूटा हुआ माल बरामद कर लिया गया है।

मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल बदमाश सचिन उर्फ बिट्टू, राहुल और सनी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल हृदयेश कठेरिया ने बताया कि इन बदमाशों ने दिन के समय छोटा हाथी टेंपो में ले जाया जा रहे अमेजॉन की डिलीवरी संबंधित माल को 130 मी रोड मेक कंपनी के सामने सर्विस रोड पर ड्राइवर को मारपीट कर लूट लिया था. इस संबंध में थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था और बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

एडीसीपी ने बताया माल को लूटने के बाद बदमाशों ने ट्रक और माल को घटनास्थल से कुछ ही दूर पर वेटलैंड बफर जोन के पास झाड़ियां में छुपा कर दिया था. रात को जब चारों बदमाश माल को लेकर ठिकाने लगाने जा रहे थे. इस दौरान पुलिस की टीम चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. एक बदमाश मौके से फरार हो गया. पुलिस पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश कर रही है, इन बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ टेंपो और माल शत प्रतिशत बरामद कर दिया गया है.

Related posts

ऑटो में किसने की एक शख्स की हत्या, जिसकी हत्या हुई उसकी पत्नी व दो चाहने वाले को क्यों लिया पुलिस ने हिरासत में।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने की छापेमारी: भारी मात्रा में एक्सपायर्ड भोजन एवं सौंदर्य प्रसाधन जब्त, एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कारोबारी ने तंगी दूर करने के लिए जानकार बुजुर्ग महिला की कैची से गला कर डाली डकैती, चार नौजवान लड़के अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x