Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लहसुन की बोरियों के बीच में छिपाकर ले जाई जा रही 50 पेटी शराब बरामद, दो अरेस्ट, गाडी मालिक फरीदाबाद का हैं।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गौतम बुद्ध नगर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा दो क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने टेंपो से 50 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद की है। शराब की पेटियों को टेंपो में भरी लहसुन की बोरियों में छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी, दो शराब माफिया समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शराब माफिया की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली बीटा पुलिस के गिरफ्त आरोपी पहचान धर्मेंद्र निवासी बिहार और विपिन निवासी सेक्टर-20 नोएडा शातिर किस्म के शराब तस्करों है. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस टीम यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने टेंपो को रोककर जांच की। पुलिस को तलाशी के दौरान टेंपो में अवैध शराब मिली। टेंपो में भरी लहसुन की बोरियों में अवैध शराब को छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने टेंपो से हरियाणा ब्रांड की 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।

पुलिस ने इस दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से टेंपो में शराब लेकर फिरोजाबाद लेकर जा रहे थे। शराब माफिया अन्नू और दीपक के कहने पर वह शराब लेकर जा रहे थे। हरियाणा के फरीदाबाद से अर्जुन नाम के एक ड्राइवर ने उन्हें यह गाड़ी सौंपी थी। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान शराब माफिया अन्नू, दीपक और अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के करनाल जिले में चार आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

Ajit Sinha

ऑडी कार में एक शख्स की ओढ़ी हुई चादर से गला घोंट कर हत्या करने और  लाश को गंदे नाले में फेंकने के जुर्म में दो अरेस्ट। 

Ajit Sinha

भाई के अपहरण की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x