Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा ब्रेकिंग:गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, आयोजित किया जाएगा, कहां, कौन फहराएगा झंडा, जानने हेतु पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2022 को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहाँ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला में और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता यमुनानगर में, गृह मंत्री अनिल विज करनाल में, शिक्षा मंत्री कंवर पाल कुरुक्षेत्र में,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा झज्जर में, बिजली मंत्री रणजीत सिंह गुरुग्राम में, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल भिवानी में, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल हिसार में,शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता रोहतक में, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली सोनीपत में और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सिरसा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी प्रकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव चरखी दादरी में, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा रेवाड़ी में, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक कैथल में और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।प्रवक्ता ने बताया कि आयुक्त, फरीदाबाद मंडल पलवल में आयुक्त, गुरुग्राम मंडल महेंद्रगढ़ (नारनौल) में, आयुक्त, हिसार मंडल फतेहाबाद में, आयुक्त, करनाल मंडल पानीपत में और नूंह के उपायुक्त नूंह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
यदि उपरोक्त महानुभाव या अधिकारी गण में से कोई उक्त स्थानों पर किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां संबंधित उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा, उप मंडल, तहसील मुख्यालयों पर यह कार्य संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) / तहसीलदार करेंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: होली के पावन त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस महानिदेशक ने आमजन से की अपील

Ajit Sinha

सिटी ब्य़ूटीफूल चंडीगढ़ में नशा रूपी कुरीति का कोई काम नहीं:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

चंडीगढ़: निर्धारित समय-सीमा में काम न करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x