Athrav – Online News Portal
नोएडा

लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम वाले सफर मुजरिमो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट, 54 केस दर्ज हैं।  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस मुठभेड़ के बाद लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, ये बदमाश अपने घरों और आफिस जाने के इंतजार में खड़े मुसाफिरों को लिफ्ट देकर वाहन में बिठाते थे और सुनसान जगह पर उसके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने तंमचा, जिन्दा कारतूस, चाकू, एसेन्ट कार, पांच फर्जी नम्बर प्लेट 11,000 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस कि गिरफ्त में खड़े तीनों बदमाश जावेद उर्फ जाबिर, बरसात अरुण उर्फ अन्नी पर आरोप है कि  ये तीनों पहले लोगो को लिफ्ट देकर हमसफर बनाते थे फिर उन्हे लूट लेते थे। इन सफर के मुजरिमों को एक्सप्रेस वे पुलिस ने सेक्टर-168 ग्राम छपरौली गोल चक्कर से वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक्सप्रेस वे थाने में आयोजित प्रैस कंफेंस मे एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस वाहनो की चेकिंग कर रही थी। तभी कार सवार तीन संदिग्धों लोगो को देख कर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कार दौड़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लुटेरों की कार का पीछा किया और कुछ दूरी पर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोगों को सवारी के रूप में कार में लिफ्ट देकर उनके साथ चाकू तंमचे के बल पर एटीएम से रुपये निकलवाना, लूटपाट व आभूषण निकाल कर ले जाते थे। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने तंमचा, जिन्दा कारतूस,चाकू, एसेन्ट कार, पांच फर्जी नम्बर प्लेट 11,000 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी जावेद उर्फ जाबिर पर एनसीआर के विभिन्न थानों में 28 मुकदमे, मनोज पर 15 और अरुण उर्फ अन्नी पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। अभी इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Related posts

साले ने दो शूटरों को 15 लाख रुपए की सुपारी देकर अपने ही जीजा की हत्या करवा दी सनसनीखेज खुलासा नोएडा पुलिस ने किया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

बहन के प्रेमी को गोली मारने वाले आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट, वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और स्कूटी बरामद

Ajit Sinha

ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से सामान चोरी करने वाले गैंग सरगना समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का 20 लाख रुपए का सामान बरामद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!