Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एस्कॉर्ट एजेंसियां के आड़ देह व्यापार के लिए लुभावने आफ़र देकर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 महिला अरेस्ट-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: जहां डिजीटल तकनीक के सहारे लोग तरक्की के नए रास्ते तलाशने में जूटे है, वहीं नोएडा में डिजीटल तकनीक का इस्तेमाल कर एस्कॉर्ट एजेंसियां के आड़ में देह व्यापार का झांसा देकर पहले ग्राहको फंसाया जाता और फिर उन्हे लूट लिया जाता है। नोएडा की कोतवाली 24 पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश कर गैंग की  महिला सरगना सहित  5 सदस्यो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे हुए  रुपये,कार, मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ी गैंग की सरगना रोशनी जोकि मूल रूप से आसाम की रहने वाली है तथा दिल्ली मे रह रही है। रोशनी इन्टरनेट पर मेघा स्कोर्ट सर्विस चलाती है, जो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रमोशन कर देह व्यापार के लिए लुभावने आफ़र देती है। उसके पास ग्राहको के मैसेज या फोन आते है उस पर चैटिंग शुरू करती है उसके उपरान्त बात करके ग्राहको के पास लडकियो के फोटो भेजती है। तथा ग्राहको से कहती है कि भेजे हुए फोटो मे से लडकिया चुनकर बताओ।  फिर ग्राहक उनमे से फोटो चुनकर वापस भेज  देता है।  उसके बाद रोशनी अपने साथ लडकियो को लेकर ग्राहको के पास पहुंच जाती है और ग्राहक को अपने साथ बैठाकर ले जाती है। इस गैंग द्वारा ग्राहको के साथ मारपीट कर उनके रूपये तथा उनका सामान आदि छीन लिया जाता है। इस गैंग का मुख्य पेशा संगठित गिरोह बनाकर नोएडा तथा एनसीआर मे स्कोर्ट सर्विस चलाकर देह व्यापार कर तथा ग्राहको से लूटपाट कर अवैध धन अर्जित करना है।

डीसीपी ने बताया कि  रोशनी के साथ, दिव्यांश सोनी पुत्र मथुरा प्रसाद, सरिफा खातून पत्नी रफीकुल इस्लाम, मंजू पत्नी रामअवतार, प्रमिला पत्नी धनेश्वर को थाना क्षेत्र के सेक्टर- 54 खरगोश पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसमे रोशनी और दिव्यांश सोनी पति–पत्नी है। ये गैंग नोएडा में पिछले डेढ़ से दो साल से आपरेट कर रहा है। लेकिन लूटने वाले ज़्यादातर लोग शर्मिंदगी के कारण पुलिस में शिकायत नहीं करते है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे हुए  3500 रूपये, एक वैगनार कार,5 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है।

Related posts

गुरुग्राम: दिल्ली -जयपुर हाईवे पर सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर अहीर मोर्चा के सदस्यों ने किया जमकर हंगामा-पथराव

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने आज दो नाइजीरियन नागरिकों को अवैध रूप से दिल्ली में रहने के जुर्म में अरेस्ट किया हैं। 

Ajit Sinha

अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले 50 बड़े भू- माफियाओं पर टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज- वीडियो देखें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!