Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा कार में मिले प्रतिबंधित माँस के मामले एक आरोपी गिरफ्तार, फरार तीन की है तलाश

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा कार में मिले प्रतिबंधित माँस के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल और एक धारदार हथियार व एक रस्सी भी बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियो के साथ प्रतिबंधित मांस दिल्ली से बुलंदशहर ले जाया जा रहा था. कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

पुलिस कि गिरफ्त में खड़ा शख्स इसरार है, पुलिस ने इसरार को प्रतिबंधित मांस के तस्करी करने आरोप में  झट्टा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल और एक धारदार हथियार व एक रस्सी भी बरामद की गई है । एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि 26 फरवरी की रात को एक क्षतिग्रस्त इनोवा कार में प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद मामले का जांच कर रही पुलिस ने इनोवा कार के रजिस्टेशन नंबर और कार से मिले मोबाइल के जरिए मांस के तस्करों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जिससे पता चला कि इस प्रतिबंधित मांस के तस्करी के मामले में कार मालिक समेत चार लोग शामिल थे। मामले में उसी के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की रणनीति बनाई गई और इसरार क गिरफ्तारी हुई।

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी आसरार ने बताया कि वे इनोवा कार में मीट भरकर दिल्ली से निकले थे और एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे.इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-160 के करीब इनकी गाड़ी का टायर फटने एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के वक्त मांस लदे होने की वजह से वो डर गए और आनन-फानन में मौके से फरार हो गए।  मगर उनका मोबाइल कार में छूट गया.पकड़ा गया अभियुक्त इसरार मूलत: बुंलदशहर का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से अन्य अभियुक्तों के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related posts

ईट व्यापारी की पैरों में गोली मार कर 35200 रुपए छीनने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं,केस दर्ज।    

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, दूसरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी, महाभ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी की लिस्ट में शामिल हर आरोपित को पकड़ना लक्ष्य : अरशिन्दर चावला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!