Athrav – Online News Portal
नोएडा

हिंडन के डूब क्षेत्र में लहलहाएगे 65 हज़ार पेड़, पर्यावरण दिवस से शुरू हुई है मुहिम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 115 में भी पौधारोपण का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों छायादार पेड़ों के साथ छोटे पौधे लगाए गए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीजेपी के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे। विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को हरा भरा रखने के लिए ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट वीडियो में में पौधारोपण अभियान चलाया गया इस दौरान ऑक्सीजन देने वाले नीम पीपल बरगद और जामुन के पौधे लगाए गए।

ये तस्वीरें सेक्टर- 115 की जहां Give me trees trust के तत्वाधान में पौधारोपण किया गया इस कार्यक्रम नेतृत्व पीपल बाबा के नाम से मशहूर पर्यावरणविद ने किया, कार्यक्रम के दौरान चीफ गेस्ट के रुप में भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता मौजूद रहे, इस दौरान पिपल बाबा ने बताया की जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर 115 सोरखा गांव में हिंडन नदी के पास उन्हें 15 एकड़  जमीन जिला प्रशासन के द्वारा दी गई है, जिसमें आज 200 छायादार पेड़ों के पौधों को लगाए गए हैं, और एक माह 15 एकड़ जमीन पर 65 हज़ार पौधारोपण किया जाएगा जिसमे से 80 प्रतिशत छायादार पेड़ और 20 प्रतिशत फलदार पेड लगाए जाएगे। पीपल बाबा ने कहा की आने वाले 20-25 सालो में यह पेड़ जनपद के आर्थिक स्रोत का एक बड़ा जरिया बनेगे, इसमें सबसे ज्यादा बरगद पीपल नीम के पेड़ हैं, जिनके काफी प्रयोग है हम ऐसे पौधे लगा रहे हैं, जिन से आगे चलकर लोगों को छाया भी मिले और ऑक्सीजन में भरपूर मात्रा में मिले। वही भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कार्यक्रम में कहा कि इस तरह के वृक्षारोपण से नोएडा और अत्यधिक हरा भरा और संपन्न हो जाएगा, यह पेड़ आने वाले समय में शहर के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।

Related posts

मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुमति नहीं होने पर 51अस्पतालों और क्लीनिक को नोटिस

Ajit Sinha

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौकशी करने वाले गैंग का सरगना और 25 हज़ार का इनामी राशिद उर्फ मोटा गोली लगने घायल  

Ajit Sinha

सडक पर खडी हुंडई वरना कार में लगी आग, फायर बिग्रेड ने आग बुझाई, जब तक कार जलकर हुई ख़ाक, कोई हताहत नही-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x