Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अतिरिक्त उपायुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर तीन दिवसीय प्रातःकालीन शिविर का किया शुभारम्भ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों की कड़ी में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया ने फरीदाबाद के सैक्टर-12 में स्थित हरियाणा राज्य खेल परिसर में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूल व कालेजों के विद्यार्थियों, शहर की विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और लगभग डेढ़ घण्टे तक योगाभ्यास किया।
आयुष विभाग, पतंजलि योग शिक्षा समिति तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 9, 10 तथा 11 जून को उपमण्डल स्तर पर तीन दिन तक प्रातःकालीन सत्र में सवेरे 06ः30 से 08ः00 बजे तक योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज स्थानीय खेल परिसर में इन तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का शुभारम्भएडीसी जितेन्द्र दहिया ने किया। योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने योग प्रोटोकोल के हिसाब से योग व प्राणायाम की प्रक्रियाओं का मुख्य मंच से प्रदर्शन किया और शिविर में शामिल लोगों ने उनका अनुसरण किया। मंच पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी अंकुर सिंह और योग प्रशिक्षक प्रेमलता ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। स्वस्थ शरीर में वास करता है स्वस्थ मन–अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया ने शिविर में योगाभ्यास करने और शान्ति पाठ के पश्चात् अपने सम्बोधन में कहा कि नियमित रूप से योगाभ्यास करने से बीमारी मनुष्य के पास फटकती तक नहीं। शरीर को निरोग रखने के लिए हमें योग क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के लोगों ने योग के महत्व को समझा है और 21 जून का दिन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। अबकी बार हम 21 जून को तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनायेंगे। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर हम अपने शरीर को निरोग रख सकते हैं। कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार भी योग से सम्भव हुआ है। उन्होंने बताया कि 13, 14 व 15 जून को जिला मुख्यालय पर स्थानीय खेल परिसर में सवेरे 06:00 बजे से 07:30 बजे तक योगाभ्यास होंगे। इसके बाद 19 जून को योगाभ्यास की पायलेट रिहर्सल होगी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का संदेश एवं इस की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 20 जून को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। इसमें पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्कूल व कालेजों के लगभग 3000 विद्यार्थी सड़कों पर दौड़ लगायेंगे। दौड़ सैक्टर-12 के राज्य खेल परिसर से शुरू होगी और सैक्टर-15 गीता मंदिर व इसी सैक्टर की मार्कीट        से होते हुए सैक्टर-15 व 15ए की विभाजित सड़क से होते हुए खेल परिसर में सम्पन्न होगी। मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को योग का लाॅगो लगी टी-शर्टर्स दी जायेगी। प्रत्येक प्रतिभागी को अपना पंजीकरण करवाना होगा। 21 जून को खेल परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय समारोह आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसमें हजारों लोग एक साथ योग की क्रियाएं करेंगे। आज प्रातःकालीन योग प्रशिक्षण में योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने योग प्रोटोकोल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। साथ में उन्होंने योगाभ्यास से होने वाले फायदों बारे भी जानकारी दी।
बनाए गए रजिस्ट्रेशन डैस्क– प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए 9 रजिस्ट्रेशन डैस्क स्थापित किए गए। पीने के पानी के लिए अलग से काऊंटर लगाया गया। शिविर में एसडीएम बड़खल रीगन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी डा. मनोज कौशिक, जिला आयुष अधिकारी डा. इमरतजीत चैधरी, जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव बी.बी. कथूरिया समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास किया।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने अरावली के पहाड़ों से पत्थरों की चोरी और मानिंग अधिकारी से बतमीजी,3 माफियाओं पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लिंग्याज़ विद्यापीठ ने सफल मेगा जॉब फेयर 2024 का आयोजन किया।

Ajit Sinha

अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिलाधीश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x