Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनजीओ के सहयोग से राहगीर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा , डीसीपी भूपेंद्र सिंह।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : आज डीसीपी (सेंट्रल) भूपेंद्र सिंह ने सेक्टर -12 स्थित अपने कार्यालय पर रोटरी क्लब के साथ शहर के कई एनजीओ संस्थानों  के साथ राहगीरी कार्यक्रम को  सफल बनानें के लिए बैठक की।  इस बैठक में रविवार को होने वालें राहगीरी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। डीसीपी का कहना हैं कि सुबह 6 बजे से साढ़े आठ बजे तक चलाया जाएगा, यह कार्यक्रम सेक्टर -12 स्थित टाउन पार्क वाली सड़क पर चलाया जाएगा। उनका कहना हैं कि राहगीर कार्यक्रम राज्य सरकार के दिशा -निर्देश पर शुरू जा रहा हैं। इस कार्यक्रम के दौरान योगा, डांस, साइकिलिंग एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें, उनका कहना हैं कि महीनें के हर चौथे रविवार को किया जाएगा। उनका कहना हैं कि राहगीर कार्यक्रम रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन व अलग -अलग संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने गर्व के साथ क्षेत्र की सबसे एडवांस्ड वर्टिगो लैब की शुरुआत की, जो शहर में पहली और एकमात्र सुविधा है

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र अवैध रूप से विकसित की जा रहीं दो कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ के सैकड़ों व्यापारियों ने आज भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x