Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एक करोड़ की लूट को अंजाम देने निकले थे 4 बदमाश, एनकाउंटर के बाद दबोचे गए

नई दिल्ली:साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की आधी रात एक एनकाउंटर के बाद 4 शातिर लटेरों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, ये चारों एक करोड़ की लूट की साजिश रचने के बाद लाजपत नगर इलाके में रिंग रोड के पास इकट्ठे हुए थे और वहीं से चारों लूट के लिए निकलने वाले थे, लेकिन पुलिस ने लूट से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया.पकड़ में आए बदमाशों के पास से दो ऑटोमेटिक पिस्टल और 2 देसी तमंचे बरामद किए गए हैं.
पुलिस को एक मुखबिर के जरिए पता लगा था कि 4 शातिर बदमाश जो कि कई वारदातों में शामिल रहे हैं,वे सभी एक करोड़ रुपये की लूट की साजिश रच रहे हैं और गुरुवार की रात लूट को अंजाम भी देंगे. इस जानकारी पर पुलिस ने जब जांच की तो उन्हें खबर मिली कि 4 बदमाश लाजपत नगर के विनोबा पूरी मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद हैं.पुलिस के पास ये भी खबर थी कि आरोपी हथियार लिए हैं, इसलिए पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची. मौके पर पुलिस को 4 बदमाश जिनमें से 2 बाइक पर और 2 स्कूटी पर बैठे थे, वो नजर आए. पुलिस ने जैसे ही उन बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो चोरों ने पिस्टल निकाल ली.
इनमें से एक ने एसएचओ लाजपत नगर को टारगेट कर एक गोली भी चला दी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया. बाद में पुलिस ने चारों को मौके से ही पकड़ लिया. चारों की पहचान टीपू सुल्तान, इस्माइल, जाकिर और छोटू के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक,इस गैंग की अब तक 7 मामलों में शामिल होने की जानकारी मिली है. इनके पास से लूट के 14 मोबाइल फोन मिले हैं. पूछ ताछ में टीपू सुल्तान ने पुलिस को बताया कि उन्हें 2 दिन पहले जानकारी मिली थी कि एक व्यापारी के पास घर में एक करोड़ रुपये हैं, जब जानकारी पुख्ता हो गई तो आरोपियों ने गुरुवार की रात लूट की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस को भनक लग गई और 4 बदमाश धरे गए.

Related posts

उत्तर प्रदेश में आज हर तरफ एक ही गूंज है – 2017 में हराया था, 2022 में फिर हराएंगे, युपी के लोग योगी को ही लाएंगें-मोदी

Ajit Sinha

मसाज पार्लर की आड़ में गंदा खेल की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन: कई युवक-युवतियां हिरासत में

Ajit Sinha

हरियाणा: हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 6 इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाश दबोचे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!