Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला- दिल्ली में विधायक फण्ड 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार की एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधायक फंड को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। इस विषय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के ज़रिये साझा करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि, अब दिल्ली में विधायकों को प्रतिवर्ष विधायक फंड में 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि, ये देश बाक़ी राज्यों से कई गुना ज़्यादा है। सीएम आतिशी ने कहा कि, पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल  के मार्ग दर्शन में दिल्ली वालों की बेहतरी के लिए काम किया और ये आगे भी जारी रहेगा। सीएम आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में विधायक फंड से जुड़ा हुआ बहुत बड़ा फैसला लिया गया। विधायक फंड लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण होता है,जिसके द्वारा से जनता अपने क्षेत्र में छोटे-बड़े विकास कार्य अपने विधायक के माध्यम से करवा सकते है। अपना काम करवाने के लिए विधायक फंड जनता की आवाज है।उन्होंने कहा कि, आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने बहुत बड़ा फैसला लिया है और दिल्ली में विधायक फंड को सालाना 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया है।सीएम आतिशी ने कहा कि, पूरे देश में किसी भी राज्य में इतना विधायक फंड किसी भी सरकार ने नहीं दिया है। आंकड़े देखे तो गुजरात में प्रति विधानसभा विधायकों को सालाना 1.5 करोड़ रुपये विधायक फंड मिलता है। आंध्र प्रदेश-कर्नाटक में सालाना 2 करोड़ रुपये। ओड़िशा, तमिलनाडु और मध्य-प्रदेश में 3 करोड़ रुपये सालाना और महाराष्ट्र,केरल, झारखंड, उत्तराखंड , राजस्थान, तेलंगाना में प्रति विधानसभा विधायकों को सालाना 5 करोड़ रुपये विधायक फंड के रूप में मिलते है। उन्होंने कहा कि, अब दिल्ली में प्रतिवर्ष विधायकों को 15 करोड़ रुपये विधायक फंड के रूप में मिलेंगे। ये न सिर्फ़ देश में सबसे ज़्यादा है बल्कि अन्य राज्यों से कई गुना ज़्यादा है। सीएम आतिशी ने कहा कि, पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के लोगों के लिए काम करती आई है। चाहे वो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग हो, अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग हो या फिर बड़ी-बड़ी कोठियों में रहने वाले हो दिल्ली सरकार ने सभी के लिए काम किया है और आगे भी इनकी बेहतरी के लिए काम करती रहेगी। सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “दिल्ली कैबिनेट ने आज दिल्ली में विधायक फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का निर्णय लिया है। ये देशभर के बाकी राज्यों से कई गुणा ज़्यादा है। इस निर्णय के बाद अब अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्लीवालों के काम दोगुनी रफ्तार से होंगे।”शहरी विकास मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, इस साल दिल्ली में बहुत बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों में टूट-फूट देखने को मिली, पार्कों की दीवारों में, वॉक-वे में भी टूट-फूट देखने को मिला है। ज्यादा बारिश के कारण बहुत सी जगहों पर सीवर संबंधित समस्याएं भी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि,”इन समस्याओं को लेकर सभी विधायक चाहे वो आम आदमी पार्टी से हो या फिर भाजपा से हो मुझसे मिल रहे थे कि यदि विधायक निधि की बढ़ा दिया जाए तो इन समस्याओं पर फौरी राहत मिल सकती है।”शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, “विधायक फंड को इसलिए ही बनाया गया था कि, यदि विधायक अपने क्षेत्र में जाए और उन्हें कोई समस्या देखने को मिले जिसे वो तुरंत हल कर सके। दिल्ली में भी वर्तमान में इस फंड को बढ़ाने का उद्देश्य यही है कि, विभागों से मिलने वाले सेक्शन में किसी कारणवश देरी होने से काम लेट न हो और विधायक अपने फ़ंड से समस्या को दूर कर सके ताकि लोगों को फौरी राहत मिले।

Related posts

कैबिनेट की सिफारिश मंज़ूर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भंग की 16वीं लोकसभा

Ajit Sinha

सभी विद्युत चालित वाहनों पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की गई,1 अगस्त, 2019 से प्रभावी होंगे

Ajit Sinha

पत्‍नी से बात करता, अवैध संबंध का शक था, दोस्‍त का गला रेतकर शव को कूड़े के ढेर में फेंका

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x