Athrav – Online News Portal
गुडगाँव दिल्ली नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के जज, जस्टिस एमएम शांतनागौदर आखिरकार कैंसर से जंग हार गए,संक्रमण के चलते मेदांता में एडमिट कराया गया था।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के जज, जस्टिस एमएम शांतनागौदर आखिरकार कैंसर से जंग हार गए. उनकी शनिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई. जस्टिस शांतनागौदर 62 वर्ष के थे और पांच मई को 63 साल के होने वाले थे. जस्टिस शांतनागौदर 17 फरवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त किए गए थे. इससे पहले वो केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे. उन्हें 2004 में कर्नाटक हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था.जस्टिस शांतनागौदर कर्नाटक के हावेरी जिले के रहने वाले थे और उन्होंने धारवाड़ के युनिवर्सिटी लॉ कालेज से कानूनी शिक्षा ग्रहण की थी.

सूत्रों ने बताया कि जस्टिस शांतनागौदर को फेफड़े में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह आईसीयू में थे.शनिवार देर रात तक उनकी हालत स्थिर बताई गई थी. जस्टिस शांतनागौदर का जन्म पांच मई 1958 को कर्नाटक में हुआ था. उन्होंने पांच सितंबर 1980 को एक वकील के तौर पर पंजीकरण कराया था. सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किये जाने से पहले जस्टिस शांतनागौदर केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे.

Related posts

वित्त मंत्रालय का फर्जी ऑफिसर बनकर लोगों को ठगने वाले 4 ठग अरेस्ट- डीसीपी को सुने इस वीडियो में ।

Ajit Sinha

19 कुख्यात गैंगस्टरों के ठिकानों पर अपराध शाखा व पुलिस की संयुक्त टीमों ने की एक साथ छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

पृथला हलके के 25 सरपंचों सहित कई प्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x