Athrav – Online News Portal
दिल्ली

गुरुग्राम में तीन किलोमीटर की दौड़ पहली जून को

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम जिला में पहली जून को  तीन किलोमीटर की दौड़ (रन) का आयोजन होगा। यह रन पहली जून को सुबह छ: बजे लेजर वैली पार्किंग से आरंभ होकर तय रूट से वापस यहीं समाप्त होगी। डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में शुक्रवार की शाम रन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई।डीसी अजय कुमार ने कहा कि गुरुग्राम शहर में किसी सामाजिक उद्देश्य को लेकर पहले भी मैराथन, रन व अन्य गतिविधियां आयोजित हुई है। ऐसे में इस बार के आयोजन को भी सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में भागीदारी के लिए शहर में सक्रिय रनर्स ग्रुप्स, आरडबल्यूए, खिलाडिय़ों, युवाओं, शहरी स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। पूर्व में आयोजित मैराथन की तरह ही इस रन का शुभारंभ लेजर वैली पार्किंग से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस रन में हजारों की संख्या में जिलावासी भागीदारी करेंगे। ऐसे में प्रतिभागियों की संख्या के हिसाब से पीने के पानी, रिफ्रेशमेंट, स्वच्छता, रनिंग रूट, यातायात प्रबंधन आदि इंतजामों को लेकर संबंधित विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि इस रन के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने रन के रूट को चिन्हित करने को लेकर यातायात पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक गौरव राजपुरोहित, बादशाहपुर के एसडीएम अंकित चौकसे, जिला परिषद के सीईओ जगनिवास, गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम रविंद्र कुमार, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, एसीयूटी अदिति सिंघानिया, हिपा की संयुक्त निदेशक ज्योति नागपाल, एसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र सिंह, सीएसआर ट्रस्ट हरियाणा के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन व बीजेपी के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, सीएसआर ट्रस्ट हरियाणा के पूर्व सीईओ बोधराज सिकरी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व शाखा प्रमुख सहित दो लोगों को बैंक और बैंक ग्राहकों को करोड़ों का चुना लगाने के जुर्म में किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

बदमाश भागते हुए अवस्था में पुलिस कर्मी पर गोली चलाता रहा, बहादुर पुलिस कर्मी उसका पीछा करता रहा, देखें फुटेज  

Ajit Sinha

हत्या की कोशिश के एक सनसनीखेज मामले में अपराधी नितिन को मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में लगी गोली , पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x