Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

तलवार ग्रुप के तीन उभरते अपराधी गिरफ्तार, तीन लोगों को चाकू मार कर और गोली चलाते हुए भागे थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की NR-I/प्रशांत विहार टीम ने निरीक्षक अजय शर्मा और निरीक्षक अजय गहलावत के नेतृत्व तथा सहायक आयुक्त पुलिस अशोक शर्मा (अपराध शाखा) के समग्र पर्यवेक्षण में तलवार ग्रुप के तीन उभरते अपराधियों को गिरफ्तार किया है,जो थाना महेन्द्रा पार्क में दर्ज ग्रुपवार मामले में वांछित थे। यह सफलता कांस्टेबल अंकुश द्वारा विकसित सटीक और समय पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मिली। यह कार्रवाई जहांगीरपुरी क्षेत्र में बढ़ती ग्रुप प्रतिद्वंद्विता पर लगाम लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पुलिस के मुताबिक गत 19-20 मई 2025 की रात्रि में आरोपितों ने अपने साथियों कुलजीत और नाबालिग साथियों के साथ मिलकर प्रतिद्वंदी कुरैशी ग्रुप के सदस्य फैजल, मोनिश और नितिन तिवारी पर एक पूर्व नियोजित हमला किया। हमलावरों के पास धारदार हथियार और देसी कट्टे थे। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर पीड़ितों पर हमला किया और गोलियां चलाईं, जिससे तीन को गंभीर चाकू के घाव हुए। हमले के बाद आरोपित  तुरंत मौके से फरार हो गए। उन्होंने मौके पर सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई ताकि दहशत फैलाई जा सके। इस संबंध में एफआईआर संख्या 304/25 ,दिनांक 21.05.2025, थाना- महेन्द्रा पार्क में धारा 118(1)/125/ 324(6)/3(5) BNSS एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।सिपाही अंकुश द्वारा प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक हितेश भारद्वाज, प्रधान सिपाही रविंद्र कुमार, प्रधान सिपाही शब्बीर खान, प्रधान सिपाही आकाश, प्रधान सिपाही नीरज एवं  सिपाही अंकुश शामिल थे। टीम ने जहांगीरपुरी इलाके में निगरानी व सूचनाएं विकसित कीं। जानकारी मिली कि आरोपित  हरिद्वार (उत्तराखण्ड) भाग गए है और रात में वापस लौट सकते हैं। एक विशेष सूचना पर टीम ने गाजीपुर बॉर्डर, दिल्ली पर दबिश देकर तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।शुरुआत में आरोपितों ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया, लेकिन कुशल पूछताछ के बाद उन्होंने थाना- महेन्द्रा पार्क में हुई वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। तीनों को BNSS की धारा 35(1)(b) के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में तीनों आरोपितों ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने मिलकर 19-20 मई 2025 की रात को कुरैशी ग्रुप के सदस्यों पर हमला किया था। उनके पास धारदार हथियार और देसी कट्टे थे। विरोध व शोर मचाने पर उन्होंने दहशत फैलाने के लिए गोली चला दी थी।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड थाने की पुलिस ने गाड़ी में शराब पीने से रोकने पर पुलिस कर्मी से झगड़ा करने के मामले दो प्रोफ़ेसर को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

आए दिन झूठ बोलना, कपट फैलाना व नए भ्रमजाल गढ़ना मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गया है- रणदीप सिंह सुरजेवाला

Ajit Sinha

पत्रकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, पत्रकार योगेश गौतम पर हमला करने वाले 3 बदमाशों को किया अरेस्ट:सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x