Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

2014 की तर्ज पर 2019 में भी देश में बहुमत से बनेगी मोदी सरकार : कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 वर्षाे के शासनकाल में देश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है। पूर्व की सरकारों ने इस देश को केवल दोनों हाथों से लूटा परंतु मोदी सरकार ने इस देश और यहां के लोगों को अपना परिवार समझते हुए उसे आर्थिक, सामाजिक स्तर पर मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ईमानदारी व देश समर्पण भावना का ही परिणाम है कि आज सभी भ्रष्टाचार व देशद्रोही एक दूसरे के गठबंधन करके भारत की एकता व अखंडता पर चोट पहुंचाने का काम कर रहे है परंतु देश की जनता अब ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आएगी और 2014 की तर्ज पर 2019 में फिर से देश में कमल खिलाएगी।

गुर्जर बुधवार को अपने चुनावी अभियान के तहत तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव बदरपुर सैद, नया सिडौला, पुराना सिडौला, अमीपुर, कबूलपुर, चीरसी आदि मेंं चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांवों में मौजिज लोगों ने भाजपा उम्मीदवार गुर्जर का पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें दोबारा संसद भेजने का विश्वास दिलाया। सभाओं को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है, जो देश कभी भारत को आंखें दिखाते थे, आज मोदी के सामने नजरों झुकाते है और उन्हें अपने देश में बुलाकर उनकी काबलियत का जमकर गुणगान करते है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले ने पूरे देश को जो जख्म दिया,


उससे हर भारतीय आहत था परंतु प्रधानमंत्री मोदी चुप नहीं बैठे और इस घटना के 12वें दिन ही पाकिस्तान में आतंकी संगठनों पर बड़ी कार्यवाही करके पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद नहीं सहेगा, बल्कि आतंकवाद का खात्मा करेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश व राष्ट्र की एकता व अखंडता का चुनाव है इसलिए इस चुनाव में आप लोग पुन: मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें और 12 मई को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके अपना दायित्व निभाएं। इस दौरान सभाओं में लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, सौराज सिंह, वेदपाल फौजी, मास्टर हरि सिंह नेहरा, जयवीर अधाना, कर्ण सिंह, जगबीर अधाना, अजीत सरपंच,रघुबीर, दिनेश भाटी, चौधरी धर्मसिंह, सतपाल भाटी, वेद भाटी, राजेंद्र खारी, बेगराज सरपंच, सूबे सरपंच, विनोद शर्मा, भूपेंद्र यादव, मनीष यादव सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, उनके परिजनों को किया सूचित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना का कोहराम धड़ल्ले से जारी हैं, आज 182 नए मामले कोरोना संक्रमित के आए हैं

Ajit Sinha

हरियाणा में फिर से मनोहर सरकार बनाने के लिए विपुल गोयल ने युवाओं से की अपील।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!