Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, उनके परिजनों को किया सूचित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तयों को दुर्गा शक्ति पुलिस ने बीती रात फस्ट ऐड देने के बाद तुरंत जिले नागरिक बादशाह खान अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। ये सड़क हादसा एनएचपीसी चौक के निकट घटित हुई थी। और दोनों घायलों के परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रात्रि करीब 12:30 बजे एनएचपीसी चौक पर स्कूटी व गाड़ी की दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर दुर्गा शक्ति टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची और घायल हुए दो व्यक्तियों को First Aid देकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी। पूछताछ में पता चला कि घायल राजेंद्र और शिवम दोनों साईं एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं। जो रात्रि की शिफ्ट से छुट्टी करके दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जिनका एनएचपीसी चौक पर एक्सीडेंट हो गया था।

Related posts

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो घायल, एक फरार, लूट के 6 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

युवती से रात्रि थाने में मारपीट का आरोप, तत्कालीन डीएसपी नहीं दे सका जवाब गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी दिए जांच के निर्देश

Ajit Sinha

नाईट क्लब में छेड़छाड़ करने व मारपीट करने के मामले में क्लब का मैनेजर व बाउंसरों सहित 7 आरोपी अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x