Athrav – Online News Portal
दिल्ली

राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में 80 से ज्यादा वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

दिल्ली: जननायक जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (INSO) ने नई ऊर्जा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इनेसो ने अपनी राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में कई अहम पदों पर नियुक्तियां की है। बुधवार को इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल ने इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला से व्यापक विचार विमर्श के बाद मेहनती युवा साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनेसो ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 और प्रदेश कार्यकारिणी में 73 वरिष्ठ पदाधिकारियों को नियुक्त किया हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में छात्र संगठन को और मजबूत करने के लिए पुनित सिंरा को पंजाब यूनिवर्सिटी में इनसो अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि इनसो संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए है। उन्होंने बताया कि इनसो में शिल्क पूनिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। वहीं आशीष कुण्डू को राष्ट्रीय महासचिव और उतम घणघस, जसवंत कोयल को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा रेखा गुलिया, मोनिया, अमित नांदल, विशाल मुकमीपूरा, आश्चर्य दलाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। वहीं हरियाणा में इनसो ने बड़ी संख्या में नियुक्तियां करते हुए 73 वरिष्ठ पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। इनसो की प्रदेशकार्यकारिणी में अमन मोर, अमित बौदला, अमृतपाल मान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि अनमोल गुप्ता, संजय बिश्नोई, ओमी राजपूत,रिंकू दहिया, भीष्म दहिया, सौरव शर्मा, दिपक मलिक, नरेंद्र लाम्बा, विशेष राविश, सचिन जताई, संजीव जाखड़ को उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कार्यकारिणी में कार्तिक जांगड़ा, राहुल मलिक, रमन खरखौदा, अमित चौपडा, सचिन दूहन, मनीष छिल्लर, अनिल डागर, विकास मलिक, शुभम नैन, राजबीर जाखड़, गोपाल जांगड़ा, अंकुश मोंगा, बबलु गोदारा को महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

दिग्विजय चौटाला ने बताया कि इनसो की प्रदेश कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी कृष्ण सरोहा, सारथ तिवारी,सतबीर सहरसा, विकास बकला, संकेत भाकर, कश्मीरा नैन, विकास त्यागी, नवीन मलिक, सुखबीर संडवा, हरमन ढिल्लो, सन्नी यमुनानगर, ज्योति सांगवान, नाजिम खान, सोमवीर सिहाग, रविंद्र सांगवान सोनीपत, हर्ष खुराना, अजय खरब, दीपा नैन, सुखदीप बनवाला, विक्की धारीवाल को सौंपी गई है। वहीं नीरज गुणायिना, डीप ठोल, दिनेश मोन, मनदीप घणघस, अमित मलिक, अजय राठी, अंकित देसवाल, अंकित काजल, अर्जुन त़ंवर, हैप्पी तंवर, पवन शर्मा, दीपक श्योराण, अशोक मलिक, परमजीत किलोई, मनोज नैन, उमेश मलिक, नवीन शर्मा, कुलदीप राठी, सुमित मलिक, ललित गुर्जर, अमनदीप नरवाल, शिवम मंढान, विक्रांत खूंगी, नवीन शर्मा कोसली, देवेंद्र ढिल्लो प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। इसके अलावा बलराज देसवाल को इनसो का प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों और डॉ अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन इनसो के लिए नवनियुक्त युवा साथी अपने साथ नए साथियों को जोड़े और संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करे।

Related posts

फरीदाबाद :राष्टपति राम कोविंद ने 70 वें गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के सचिन मित्तल को राष्टपति पुलिस पदक से किया सम्मानित।

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार द्वारा छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज, राजस्व मंत्री की लगातार दूसरी समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

यस बैंक पर आरबीआई ने कसा शिकंजा, सिर्फ 50 हजार रूपए ही निकाल सकेंगे ग्राहक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!