Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का 147 मरीजों ने उठाया लाभ।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति दिवस के अर्न्तगत गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र में सी 2 ब्लॉक में आयोजित निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का 147 मरीजों ने लाभ उठाया। आयुष विभाग गुरुग्राम द्वारा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ मन्जू कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में योग संस्कृति उत्थान पीठ, अशोक विहार, नई दिल्ली के संस्थापक डॉ राजेश बत्रा बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित थे।

डॉ बत्रा ने चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीजों को प्राकृतिक चिकित्सा विधि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा में बिना दवा के विभिन्न प्राकृतिक पद्धति द्वारा उपचार किया जाता है। इसमें पंच तत्वों आकाश, जल, वायु, अग्नि और पृथ्वी को आधार मानकर चिकित्सा की जाती है। यह एक समग्र और विद्युत वैकल्पिक प्रणाली है।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रहन सहन एंव खान – पान का प्रयोग करते हुये स्वस्थ रहना या बीमार होने पर प्रकृति द्वारा दिए गये तत्वों का प्रयोग करके निरोग हो जाना ही प्राकृतिक चिकित्सा है। डॉ बत्रा ने कहा कि भोजन प्राकृतिक रूप में लिया जाना चाहिए। इस चिकित्सा के अन्तर्गत खुराक चिकित्सा, उपवास चिकित्सा, मृदा ( मिट्टी ) चिकित्सा, जलोपचार, मालिश थेरेपी, एक्यूप्रेशर आदि सम्मलित हैं।

Related posts

स्कूटी पर पुलिस लिख कर पुलिस पार्टी पर धौंस दिखाने वाले पति -पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सूर्य देव ने कासन गांव में आयोजित पहाड की बहतरी काज में गांव  की रसम पगड़ी भेंट की।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट है द्वारका एक्सप्रेस-वे, अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, कलई खुली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x