Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, लूट की चेन बरामद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में पुलिस और शातिर चेन स्नैचरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, ईकोटेक-3 क्षेत्र से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल और लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है।

पुलिस के गिरफ्त में घायल बदमाश को इलाज के लिए थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया है एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि ओमेक्स गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया, तो उस सवार दो बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जब कि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जंगलों में कांबिंग कर रही है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान सोनू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। फरार बदमाश  मोनू है जो सोनू का भाई है ये बदमाश बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं जो राह चलते लोगों से स्नैचिंग करते थे। पूछताछ में पता चला है कि इसी गिरोह ने बीते 11 अप्रैल 2026 को जगतफार्म मार्केट में एक महिला से सरेराह चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सोनू के पास से से एक तमंचा, कारतूस, ईकोटेक-3 क्षेत्र से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल और लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related posts

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए तीहरे हत्याकांड के वांछित अपराधी लोडेड देसी कट्टे के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

पति ने पत्नी और सास पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, फिर अपने ऊपर भी तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 8 ड्रमों में 1600 लीटर अवैध डीजल बरामद किए हैं, आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x