Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार भड़ाना का पश्चिम बंगाल सहित तीन प्रदेशों में बीजेपी को मिली जीत पर खिले चेहरे, जश्न मनाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना के गांव अनंग पुर स्थित कार्यालय पर आज भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशी सांझा की गई और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भड़ाना ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी उन्होंने पहले ही कर दी थी, जो आज साकार हुई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता हैं, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित हैं। भड़ाना ने कहा कि वर्ष 2029 तक भारत में वह सभी बड़े लक्ष्य पूरे होंगे, जिनकी कल्पना देश की जनता और प्रधानमंत्री करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 में 75 प्रतिशत राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार होगी और देश में सुशासन तथा विकास की नई मिसाल कायम होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। ऐसे अनेक प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं जो दशकों से लंबित थे। आज देश की सडक़, रेल और हवाई कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम, तेज और किफायती हो गई है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। देश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है।भड़ाना ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां अब बदलाव का दौर शुरू होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत होगी, विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता को बेहतर शासन का लाभ मिलेगा।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और आने वाले चुनावों में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।इस अवसर पर समाजसेवी राकेश भड़ाना, ओमपाल टोंगर, मधु भड़ाना, राजबीर भड़ाना, मनोज प्रधान, सुरेन्द्र कारना, भारतपाल कारना, कुलदीप बंधवाड़ी, सुखबीर भड़ाना, कुल प्रकाश अवाना, संदीप भाटी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे है। 

Related posts

फरीदाबाद:जम्मू एंव कश्मीर से धारा 370 हटाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे, उन्हें सुनने अवश्य पहुंचे -राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद की सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित छठ पूजा सूर्यास्त अर्घ्य के बाद हुआ संपन्न-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

बच्चों की प्रतिभा को निखार रही है मिशन जागृति, चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित– राजीव जेटली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x