Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत, एडीजीपी श्रीकांत जाधव राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को इन मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला मेडल

इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में राकेश कुमार आर्य आईजीपी, हिसार रेंज हिसार, राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक (राज्य सतर्कता ब्यूरो) करनाल,

प्रीतपाल सिंह एसीपी क्राइम-1 गुरुग्राम, रजनीश यादव इंस्पेक्टर सीआईडी पंचकुला, मनोज कुमार सब-इंस्पेक्टर 2 बटालियन एचएपी मधुबन, होशियार सिंह सब-इंस्पेक्टर रेवाड़ी, राजेश सुथार ओआरपी सब-इंस्पेक्टर एचपीए मधुबन, रमेश कुमार, एएसआई अंबाला, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी पंचकुला, सुभाष चंद्र एएसआई हिसार, विनोद कुमार एएसआई राज्य अपराध शाखा और नरेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल पुलिस मुख्यालय शामिल हैं।

समस्त पुलिस बल के लिए सम्मानः डीजीपी

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है।

इस बार स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस शुभ अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

डीजीपी ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की।

Related posts

चंडीगढ़:हम अपनी विधानसभा अलग बना रहे हैं तो उसमें आप पार्टी को आपत्ति क्यों – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

सेना प्रमुखों से फोन पर बात कर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिया राज्य में रह रहे सैनिकों की सहूलियत का भरोसा  

Ajit Sinha

प्री अप्रूव्ड लोन वाले बैंक खातों का संवेदनशील डाटा लेकर धोखा धड़ी से लोन लेने के मामले में संलिप्त 02 बैंक कर्मचारी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x