Athrav – Online News Portal
नोएडा

बुलडोजर पर सवार होकर निकाली गई तिरंगा यात्रा बनी आकर्षण और चर्चा का केंद्र।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : पूरा देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाया जा रहा है. आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और रैली निकाली जा रही है,

ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर पालिका के द्वारा जो तिरंगा रैली निकाली गई इसमें बुलडोजर के क्रेज को भुनाने के लिए उसे भी रैली में शामिल किया गया रैली के दौरान लोग बुलडोजर छतों पर भी सवार होकर रैली में शामिल हुए जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है.

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर पालिका ने जो तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें भारत माता की जय,वंदे मातरम के जयकारों के बीच बुलडोजर पर सवार होकर जो बुलडोजर तिरंगा यात्रा निकाली गई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन कर कार और अन्य वाहनों पर स्टंट करने वाले एक दर्जन से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है उसी पुलिस के संरक्षण में बुलडोजर पर सवार होकर रैली निकाली जा रही है और पुलिस को किसी भी यातायात के नियम का उल्लंघन नजर नहीं आता है.

लोगों का कहना था कि इस प्रकार की देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए गए कानून का उल्लंघन किया जाना ठीक नहीं है फिर बुलडोजर की छत पर भी कुछ लोग बैठे हैं और खड़े नजर आए जिससे हादसा होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

कुछ लोगों का कहना है कि रैली हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिये आयोजित की जा रही है ऐसे में बुलडोजर के क्रेज को भुनाने के लिए उसे रैली में शामिल किया जाता है और वह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनता है तो रैली अपना संदेश देने सफल रही ये माना जा सकता है.

Related posts

आईएएस बनने के लिए बैंक से असिस्टेंट मैनेजर के पद को छोड़ा, जब उम्मीद टूटी तो, 26 मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

अवैध मोबाइल फोन के पार्ट्स को री- असेम्बल कर नया फोन बना करके बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश, अरेस्ट

Ajit Sinha

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने घेरा प्राधिकरण, भारी पुलिस बल तैनात, बड़े-बड़े जेसीबी लगाकर किसानों का रास्ता रोका-वीडियो देखे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x