Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गौशाला मानेसर में पौष अमावस्या पर गौदान का सौभाग्य – रागनी कंपटीशन – देसी घी का भंडारा – सूर्य देव नखरौला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: सूर्य देव ,नखरौला ने बताया कि कल13 जनवरी पौष अमावस्या के दिन बाबा न्यारम साध मंदिर-आश्रम मानेसर स्थिति गौशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य  में प्रेसिडेंट मास्टर बलबीर की अध्यक्षता में गौशाला कमेटी द्वारा गौशाला के लिए फंड एकत्रित करने के उद्देश्य से कलाकार संतराज नागर  की टीम को रागनी कंपटीशन के लिए आमंत्रित किया गया है व साथ में देसी घी के विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

सूर्य देव नखरौला ने  बताया कि अमावस्या के दिन किया गया दान पुण्य बहुत ही पुण्य दाई होता है और वह भी अगर गौधन के चारे भोजन, सेवा, संरक्षण आदि के लिए यदि किया गया हो तो वह दान महादान की श्रेणी में आ जाता है। इसलिए सभी रागिनी प्रेमी, गौधन सेवा प्रेमियों व इलाके के सभी नागरिकों से निवेदन है कि कल बुधवार सुबह 10 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मानेसर गौशाला में पहुंच कर देसी घी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें, रागिनी कंपटीशन का आनंद लें व यथाशक्ति गौशाला के लिए दान करें। उन्होनें  बताया कि वे स्वाभाविक तौर पर गौ सेवक हैं, पर्यावरण प्रेमी हैं एवं समाज सेवी हैं तथा पिछले कई वर्षों से गौधन की सेवा हेतु अपनी शारीरिक आर्थिक मदद करते रहें हैं तथा गौशाला में जाली सहित पौधे लगवाना उनका पर्यावरण प्रेमी होना भी दर्शाता है।

सूर्य देव ने  बताया कि इस गौशाला में लगभग 1200 गाय हैं। प्रेसिडेंट मास्टर बलबीर की अध्यक्षता में वर्तमान गौशाला कमेटी की देखरेख में गायों व मंदिर की बहुत ही उत्तम देख – रेख हो रही है। हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 के दौरान मानेसर गौशाला को टॉप 5वां स्थान प्राप्त है। सभी गायों को अच्छा भोजन मिलता है व गाय बहुत स्वस्थ हैं। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि गौशाला में घूम कर गायों के रख – रखाव की वास्तविक स्थिति देखें और दिल खोलकर दान करें।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में क्रियान्वित विकास परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

गुरुग्राम: बाबा न्यारम साध गौशाला मानेसर में हुई दान की बरसात करीब 50 लाख दान एकत्रित – सूर्य देव नखरौला

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग उर्फ वेंकट को एसटीएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट, यह जॉर्जिया में रहकर अपना गैंग चला रहा था।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!