Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डबुआ कालोनी के सेक्टर 50 बनाए जाने पर बहुत खुश हैं लोग, पार्षद का स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :  डबुआ कालोनी के हजारों लोग लगभग एक दशक से डबुआ कालोनी को सेक्टर 50 में तब्दील करवाने की मांग कर रहे थे जिस कारण मैंने कालोनीवासियों की आवाज नगर निगम तक पहुंचाई और नगर निगम ने इस डबुआ कालोनी को अब सेक्टर 50 में तब्दील करने को तैयार हो गया | यह विचार वार्ड 8 की बीजेपी पार्षद ममता चौधरी ने लेजर वैली पार्क में मिशन जागृति और वार्ड 8 और 10 आरडब्लूए  के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में व्यक्त किए  | उन्होंने कहा कि  डबुआ कालोनी को सैक्टर का दर्जा दिलवाकर मैंने अपना चुनावी वायदा पूरा किया है ।

गौरतलब है कि गत दिनों निगम सदन की बैठक में डबुआ कालोनी वार्ड नं. 8 की  भाजपा पार्षद ममता चौधरी ने डबुआ कालोनी को सैक्टर 50 का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव निगम सदन में रखा था । उनके इस प्रस्ताव को पास करते हुए निगम सदन ने डबुआ कालोनी को सैक्टर का दर्जा दे दिया था । डबुआ कालोनी को सैक्टर 50 बनाया गया है । कालोनी का कुछ छोटा भाग सैक्टर 49 में भी आएगा  । इस मौके पर भाजपा नेता कविंद्र चौधरी ने कहा कि कालोनी सेक्टर बनने के बाद अब यहाँ युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जाएंगे | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आशीर्वाद से यहाँ अब भी कई तरह के विकास कार्य जारी हैं और आगे भी जारी रहेंगे | उन्होंने कहा कि डबुआ कालोनी के लोग एक दशक से बहुत परेशान न बल्कि यहाँ के लोगों को बैंकें लोन इसलिए नहीं देतीं थीं कि ये लोग अवैध डबुआ कालोनी में रहते हैं | कालोनी का नाम इतना बदनाम हो गया था कि लोग अपने बच्चों की शादियां तक इस कालोनी में करने से हिचकिचाते थे जिसे देखकर इस कालोनी को सेक्टर में तब्दील करवाया गया और जल्द लोगों की सारी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी | इस मौके पर मिशन मिशन जागृति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पार्षद ममता चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया | संस्था के संस्थापक महासचिव प्रवेश मलिक ने कहा कि उन्होंने कई बार नगर निगम को इस बारे में लेटर भी लिखा था और ज्ञापन भी दिया था लेकिन कालोनी अब जाकर सेक्टर में तब्दील हुई इसलिए पार्षद ममता चौधरी की जितनी तारीफ़ की जाये कम होगी |

Related posts

30 नए वर्कस्टेशनों के साथ साइबर सुरक्षा हुई और अधिक प्रभावी, डीजीपी ने हरियाणा 112 की बिल्डिंग में किया विधिवत शुभारंभ

Ajit Sinha

चंडीगढ़:जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, एससी सेल में 46 पदाधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सेक्टर -16 ब्रांच को फर्जी कागजात के जरिए 45 लाख रूपए का लगाया चुना,6 पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x