Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मुसलमानों ने जताई भारतीय जनता पार्टी में आस्था, अमन शर्मा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय विस्तारक एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षक अमन शर्मा के नेतृत्व में गांव बडख़ल के सैंकड़ों मुसलमानों ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बी डी कौशिक एवं हरन्दिर शर्मा ने विशेष भूमिका अदा की।
अमन शर्मा ने लोगों को पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के एक समान विकास कार्य कर रही है। देश की मोदी सरकार बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। कालाधन, भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा की गई नोटबंदी का साहसिक कदम की पूरे देश के लोगों ने सराहना की। अमन शर्मा ने कहा कि देश की मोदी सरकार की तरह ही प्रदेश की मनमोहन सरकार भी भ्रष्टाचार, कालेधन पर अंकुश लगाए  हुए है और प्रदेश में शांति एवं सद्भाव का माहौल कायम है। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार ने 6० साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निर्भया, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री कौशल योजना, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि आज तक देश की अन्य पार्टियों मुस्लिम समाज के लोगों को साम्प्रदायिकता के आधार पर भटकाकर वोट बैंक की राजनीति करती आई हैं, जिसका नुकसान देश को उठाना पड़ा है। भाजपा विकास के आधार पर सत्ता में आई और बिना किसी भेदभाव के प्रदेश एवं देश में एक समान विकास कार्य किए जाएंगे। हाजी हुकमद्दीन, रफीक खान, तौफीक खान, शरीफ खान, इमरान खान, इनामुद्दीन, सलीम खान, शाहिद खान, हनीफ खान, जाउल हसन, बिलाल, तस्लीम, नूरू खान, जब्बार खान, ईशरद्ीन, हनीफ खान आदि के साथ सैंकड़ों ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

फरीदाबाद शहर में एक अगस्त से 30 प्रतिशत पानी की आपूर्ति बढ़ेगी, दिए और कई सौगात: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दुष्कर्म व छेड़छाड़ के समान आरोप की बार बार दी शिकायत पर सीधे मुकदमा दर्ज नहीं होगा-सीपी राकेश आर्य

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिटी केबल से पिछले 22 सालों से जुड़े 106 केबल आपरेटरों की ओर से मिली शिकायत की जांच हेतु पांच सदस्यीय टीम गठित की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x