Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात भीषण सड़क हादसे में 6 गायों की दर्दनाक मौत, 3 गाय गंभीर रुप से घायल, गुस्साएं भीड़ ने ट्रक में लगाईं आग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीती रात ओल्ड फरीदाबाद स्थित सेक्टर-18 -17 डिवाइडिंग रोड पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने सोती हुई गायों के झुण्ड पर चढ़ा दी, जिसमें 6 गायों की दर्दनाक मौत हो गई, और 3 गाय गंभीर रूप से  घायल हो गए। इस भीषण हादसे से गुस्साएं भीड़ ने ट्रक के अगले हिस्से में आग लगा दी। इस हादसे की सूचना के बाद ओल्ड फरीदाबाद थाने के एसएचओ विष्णु मित्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे , और लोगों के गुस्से को शांत किया। और मरे हुए 6 गायों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, 3 घायलों गायों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। ये भीषण हादसा रात लगभग 12 बजे की बताई गई है। 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार को बीती रात हुए भीषण हादसे में मारे गए 6 गायों का पोस्टमार्टम करा कर , अंतिम संस्कार करा दिया गया है। इस मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद में ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। और ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम शाहिद है , और फिरोजपुर, नूंह , हरियाणा का निवासी है। पुलिस टीम ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। 

Related posts

ड्राई फ्रूट्स कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमांइड का दाहिना हाथ, 25 हज़ार इनामी सत्तन यादव अरेस्ट 

Ajit Sinha

केंद्रीय राजयमंत्री कृष्ण पाल के करीबी हैं विजय बैंसला, ग्रीन फिल्ड कालोनी के बिल्डरों की आपसी विवाद को चुटकियों में निपटा दिया।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गहरी नींद में सो रहे अपने भाई की गला घोंट कर हत्या करने वाली बहन को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x