Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद विशेष वीडियो

फरीदाबाद: राजनितिक द्रेष भावना से न्यू भारत कालोनी में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने अवैध मकानों पर चलाया बुल्डोजर-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में अब राजनितिक द्रेष भावना से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई हैं। इसी  क्रम में आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने न्यू भारत कालोनी में अवैध रूप से बसाई गई एक कालोनी में अवैध रूप से बने निर्माणों को दो अर्थमूभर मशीनों की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इससे पहले भी ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने एक कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के दामाद बॉबी गर्ग की बनी बनाई अवैध दुकानों को सील किया गया था। 
आज जिसका अवैध निर्माणों को तोडा गया हैं, महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल का हैं। वहीँ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला का बीते विधानसभा चुनाव में कट्टर समर्थक रहा हैं और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे लखन कुमार सिंगला की चुनाव में पूरी तरह से मदद की थी।  राजनीति की इस खेल में सोशल मीडिया को सिर्फ माध्यम बनाया जा रहा हैं। खेल इसके पीछे कोई और खेल रहा हैं। असल में यह खिलाडी एक भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता का हो सकता हैं। अभी तक ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने दो बड़ी कार्रवाई की हैं, इसके नजरिए से निश्चित तौर पर माना जा रहा हैं कि भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता का हाथ हैं। 

निगम के कार्यकारी अभियंता ॐ बीर का कहना हैं कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर न्यू भारत कालोनी में कलोनिनाइजरों के दवारा लगभग 3 एकड़ जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग करके उसमें छोटे -छोटे प्लॉटिंग करके गरीबों के हाथों में बेच रहा हैं। इसमें बहुत से लोग मकान बना कर रह भी रहे हैं। इन में से 5-6 प्लाट ऐसे हैं जिनकों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के समर्थक ब्रह्म प्रकाश गोयल ने खरीदी हुई हैं जिनमें छोटे -छोटे मकानों को बना रहा था जिसका निर्माण कार्य अभी चल ही रहा था। आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने दो अर्थमूभर मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ की कार्रवाई दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। इस तोड़फोड़ की देखरेख एसडीओ डी.के. सोलंकी कर रहे थे जबकि भारी पुलिस बल के नेतृत्व खेड़ीपुल थाने के एसएचओ यतेन्द्र कुमार कर रहे थे।  

Related posts

हरियाणा में कोरोना मरीजों के आंकड़े चौकाने वाले हैं, कुल 3440 आकड़ें हैं, गुरुग्राम 1084 व फरीदाबाद में 445 केस हैं।

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने “उद्यमी के द्वार DHBVN” कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच हुई खुनी संघर्ष, जमकर चली चाकू व गोली,6 अधिक लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!