Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट : जिलाधीश


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-16(।) और 17(॥)के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के दौरान 16 सितंबर 2024 तक नामांकन प्रक्रिया (नामांकन, स्क्रूटनी, विड्रॉल) का कार्य पूर्ण होने तक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जिलाधीश विक्रम सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार 85-पृथला विधान सभा के लिए बल्लभगढ़ बीडीपीओ पूजा शर्मा, 86- एनआईटी फरीदाबाद विधान सभा के लिए धौज के नायब तहसीलदार प्रतीक, 87- बड़खल विधान सभा के लिए बड़खल के नायब तहसीलदार उमेश कुमार, 88- बल्लभगढ़ विधान सभा के लिए बल्लभगढ़ तहसीलदार भूमिका लांबा, 89- फरीदाबाद के लिए फरीदाबाद तहसीलदार पायल यादव और 90- पृथला विधान सभा के लिए फरीदाबाद बीडीपीओ दीपिका शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 में प्रदत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

Related posts

असावटी के बूथ नंबर -88 पर आज मतदान 65.61 प्रतिशत हुआ और शांति पूर्वक मतदान हुआ।

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए  हरियाणा पुलिस की 440 एसयूवी गाड़ियां आपात कालीन सेवा के लिए 24 घंटे रहेंगी उपलब्ध

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 40वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन एनसीईटी-2025 सफलतापूर्वक संपन्न

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x