Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कडाके की ठंड, तेज म्यूजिक में हुक्का का धुआं उड़ाते मिले युवक और युवतियां, संचालक समेत तीन गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : नोएडा जोन के थाना सेक्टर- 20 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 18 में रेस्तरां की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मार कर रेस्तरां संचालक समेत तीन गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 2 फ्लेवर्ड हुक्का, 2 चिलम, 6 हुक्का पाईप काले रंग के और एक म्यूजिक सिस्टम बरामद किया गया है। छापे के समय रेस्तरां में तेज म्यूजिक चल रहा था और 12 से अधिक युवक और युवतियां हुक्का पी रहे को, पुलिस ने सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया।  

पुलिस के गिरफ्त में खडे विकास यादव, उत्तम और आमिर थाना सेक्टर- 20 की पुलिस ने छापेमारी के दौरान रेस्तरां की आड़ में हुक्का बार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. नोएडा जोन के एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू होने के बाद भी सार्वजनिक स्थान पर लोगों को एकत्रित कर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हुक्का पार्टी करने की सूचना पर सेक्टर-18 में पुलिस ने पी ब्लॉक स्थित एलओसी रेस्तरां में रात करीब डेढ़ बजे छापेमारी की। 

पुलिस की टीम रेस्तरां में पहुंची तो वहां 12 से अधिक युवक और युवतियां वहां तेज म्यूजिक पर हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। बाद में हुक्का पीने वाले युवक-युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने एलओसी रेस्तरां के संचालक विकास यादव समेत तीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एलओसी रेस्तरां में युवक-युवतियों को फ्लेवर्ड हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से हुक्का, चिलम, पाइप समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

Related posts

पुलिस और डीजल चोर गिरोह की मुठभेड़, गिरोह के सरगना को लगी गोली,एक बदमाश कांबिंग के दौरान अरेस्ट, 3 फरार

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली।

Ajit Sinha

75000 के इनामी चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार, 7 पिस्तौल, 22 जिंदा कारतूस,150000रूपए नगद बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x