Athrav – Online News Portal
नोएडा

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण आगामी 22 सितंबर को करेंगे योगी आदित्यनाथ

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्वयं को मजबूत कर ने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर और जाट समुदाय को साधने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि का शिलान्यास कर जाट समुदाय को साधने का कार्य किया, वहीं गुर्जरों को साधने के लिए आगामी 22 सितंबर को दादरी के मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिसके चलते गौतम बुद्ध नगर के ज्वाइन पुलिस कमिश्नर के द्वारा सुरक्षा का जायजा लिया।  साथ ही हेलीपैड कहां बनना है और कितनी पुलिस बल सुरक्षा के तौर पर लगानी है इसकी तैयारियों का जायजा लिया गया। 

ज्वाइंट कमिश्नर  लॉ एंड ऑर्डर आज दादरी के मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था और बंदोबस्त का अध्ययन किया। इसी ग्राउंड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 22 सितंबर को मुझे सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 21 सितंबर को गौतम बुध नगर में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। आगामी  22 सितंबर को सीएम 2 दिन मैं एयरपोर्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करेंगे और लोगों से मुलाकात भी करेंगे इसके अलावा 22 सितंबर को ही गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। ग्रेटर नोएडा दादरी में  आगामी 22 सितंबर को गुर्जर सम्राट कहे जाने वाले मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं उन्हें तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज गौतम बुध नगर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार के द्वारा दौरा किया गया। साथ ही सुरक्षा और पुलिस फोर्स का भी जानकारी की की कितनी फोर्स लगाई जानी है और यातायात रूट का निरीक्षण किया गया ताकि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जब दादरी पहुंचे तो उस दौरान कोई दिक्कत सामने ना आ सके।  

Related posts

अवैध रूप कब्जा करके 8500 वर्ग मीटर जमीन पर चलाई जा रही नर्सरी और अवैध निर्माण को बुलडोजरो ने किया ध्वस्त

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हाईवे लूटेरे के गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ दो बदमाश घायल, तीन फरार

Ajit Sinha

ताश के पत्तों की तरह ढह गई दो मंजिला इमारत, नाले की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, कैमरे में कैद खौफनाक मंजर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x