Athrav – Online News Portal
नोएडा

अवैध रूप कब्जा करके 8500 वर्ग मीटर जमीन पर चलाई जा रही नर्सरी और अवैध निर्माण को बुलडोजरो ने किया ध्वस्त

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र बरौला, सोरखा जाहिबाबाद और सलारपुर खादर में अवैध रूप कब्जा करके नर्सरी चलाई जा रही थी। प्राधिकरण के दस्ते ने सारे निर्माण ढहा दिए हैं। जमीन से अवैध कब्जा हटाकर वापस ले लिया है। प्राधिकरण ने 51 करोड़ रुपये की जमीन खाली करवाई है। नोएडा विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण के खिलाफ इन दिनो अभियान चला रहा है।  इसी अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण के बुलडोजर और कर्मचारियों की टीम पहले सेक्टर 78 और 79 में पहुंची जहां पर गांव बरोला सोरखा जाहिदा बाद और सलारपुर में  प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा करके नर्सरिया चलाई जा रही थी।  प्राधिकरण के दस्ते ने सारे निर्माण धा दिए और जमीन पर से अवैध कब्जा हटाकर अपना कब्जा प्राप्त कर लिया। यह कार्यवाही मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आदेश पर की गई।

शुक्रवार की सुबह वर्कशॉप 16 भूलेख विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सेक्टर 78 और 79 में गांव बरोला सोरखा जाहिदाबाद और सलारपुर पहुंची गांव पहुंची। टीम में नोएडा प्राधिकरण के प्राधिकरण के 60 से 70 कर्मचारी दो जेसीबी मशीन थी इन जगहो पर लोगो ने 8500  वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करते नर्सरिया संचालित की जा रही थी। प्राधिकरण के बुलडोजरो ने उन्हें ध्वस्त करते हुए अवैध कब्जे को हटाकर अपना कब्जा पुनः प्राप्त कर लिया। प्राधिकरण अफसरों का कहना है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या संस्था को अनुमति के बिना भूमि उपयोग परिवर्तन करने का अधिकार नहीं है। नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण अनुमति के बिना अनुमन्य नहीं है। सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा है कि अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहले नोटिस दिया जाए। अगर आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसे निर्माण बलपूर्वक ध्वस्त कर दिए जाएं। शुक्रवार को की गई कार्रवाई में 51 करोड रुपए की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई गई है। सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन लोगों ने अनाधिकृत रूप से कब्जा या निर्माण कर रखा है, वह स्वयं हटा लें।

Related posts

जेवर से अपहृत किए गए लड़के को पुलिस ने सकुशल किया बरामद ,3 अपहरणकर्ता अरेस्ट, एक करोड़ की मांगी थी फिरौती 

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टर माइंड समेत आठ गिरफ्तार

Ajit Sinha

नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को बाधित करने के लिए रची गई साजिश का खुलासा, फर्जी अपहरण मामले में दो महिलाओं समेत 5 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x